Kejriwal

मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त में लगेगी वैक्सीन व बूस्टर डोज़: केजरीवाल

556 0

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना के बीच सावधानी बरतने के लिए फिर से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ तेजी से लगवाई जा रही है। रविवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लगवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब मोहल्ला क्लीनिक में भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज़ लगाई जा रही है, इसलिए आप सभी लोग डोज़ लगवाएं।

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के हालात सामान्य है। अगर कोई संक्रमित हो रहा हैं तो उसे अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ रही। हमने सबके लिए वैक्सीन मुफ्त कर दिया है। इस कार्य में केंद्र से बहुत सहयोग मिला है, जिन्होंने प्रीकॉशन डोज़ नहीं लगवाई, वे सब लोग जल्द लगवा लें। ये प्रीकॉशन डोज़ भी बिल्कुल फ्री है।

सेकंड डोज़ जरूर लगवाए

केजरीवाल ने कहा, ’18 साल से ऊपर के जिन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज़ नहीं लगवाई है, वे लोग प्लीज सेकंड डोज़ लगवा लें। इसके अलावा बुजुर्गों से भी अपील कि सेकंड डोज़ लगवा लें अगर नहीं लगवाई तो हमने मोहल्ला क्लीनिक में शुरू कर दिया है, आप वहां भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।

यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 घंटे तक हुए धमाके

Related Post

CM Yogi

प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार मुस्तैद : सीएम योगी

Posted by - April 10, 2020 0
लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन के कारण सभी का कार्य प्रभावित हैं। ऐसे में…
9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - August 21, 2020 0
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना…