उत्तराखंड में नदियाँ उफान पर, अलकनंदा में डुबे गढ़वाल के निचले इलाक़े

806 0

उत्तराखंड राज्य के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियों में उफान की स्थितियां बन गई हैं।खबरों के अनुसार श्रीनगर और पौड़ी गढ़वाल के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। अलकनंदा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ जाने से नदी बहुत से स्थानों पर उफान ले रही है और किनारों को तोड़कर बह रही है।

अलकनंदा ने कई सारे निचले इलाकों को डुबो दिया है, तो ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है जिससे वहाँ की चिंता बढ़ चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है ।

अलकनंदा नदी का स्तर बढ़ जाने से निचले इलाके चपेट में आ गए हैं जिसके चलते वहाँ बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।इससे पहले अलकनंदा के जलस्तर को लेकर स्टेट कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी कर खबर दी थी। ऋषिकेश के साथ ही, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में भी नदियों के रौद्र रूप धारण करने के कगार पर पहुंचने की खबरें आ रही हैं।

पिथौरागढ़ और ऋषिकेश में नादियां अपने उफनने के हालात पर है, राज्य के पहाड़ी ज़िलों में कई जगह भू-कटाव और भूस्खलन की खबरें आ रही है। यात्रियों और लोगों से बेहद सतर्क रहने की भी अपील लगातार की जा रही है।

शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से पार चल रहा। शाम 5 बजे के बाद से नदियों के जलस्तर में और भी इजाफा हुआ। जिसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अलर्ट दिया।

शुक्रवार सुबह से ही पूरे जिले में मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही जिस दौरान अनेक जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अलकनंदा का जलस्तर 627 मीटर के ऊपर पहुंचा जबकि मंदाकिनी का जलस्तर भी 626 मीटर पर रहा। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देश दिए जा रहे है ।

Related Post

The injured are getting proper treatment on the instructions of CM Yogi

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ में हुए हादसे को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) गंभीर है और स्वयं…
cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
CM Vishnu Dev Sai

बागेश्वरधाम पहुंचे CM साय, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में हुए सम्मिलित

Posted by - February 25, 2025 0
रायपुर/छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर…
Rama Rani Verma

योगी सरकार के विजन से आत्मनिर्भर बनी संत कबीर नगर की रमा रानी वर्मा

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन योजनाओं को धरातल…