उत्तराखंड मे पुलिस में रैंकर्स परीक्षा खत्म करने की तैयारी !

712 0

उत्तराखंड पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षा को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 33 फीसदी पदों (हेड कांस्टेबल और दरोगा) को रैंकर्स परीक्षा के माध्यम से भरा जाता था, लेकिन अब मौजूदा नियमावली में संशोधन के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। संशोधन के बाद नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

मौजूदा नियमों के अनुसार 34 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यम से होते हैं। इसके अलावा 33 फीसदी रैंकर्स परीक्षा और 33 प्रतिशत पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 फीसदी प्रतिशत से पदों को भरने पर विचार कर रहा है। इसके लिए मौजूदा नियमावली में संशोधन की आवश्यकता है।

अधिकारियों के मुताबिक इस संशोधन के होते ही आगामी भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस साल करीब ढाई हजार पदों के लिए भर्ती निकाली जानी हैं। यही कारण है कि अभी तक इस भर्ती में देरी हो रही है।

गत फरवरी में रैंकर्स भर्ती परीक्षा हुई थी। इसे पहली बार अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से कराया गया था लेकिन अभी तक इस परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। इसमें भाग लेने वाले पुलिसकर्मी अभी रिजल्ट का ही इंतजार कर रहे हैं।

हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

नियमावली में संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। रैंकर्स परीक्षा खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद 50-50 फीसदी क्रमश: सीधी और प्रमोशन के माध्यम पद भरे जाएंगे। संशोधन के बाद ही भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Related Post

Haldwani Jail Employee

हल्द्वानी जेल कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जेल अधीक्षक को हटाने की मांग

Posted by - March 16, 2021 0
हल्द्वानी । जिला उप कारागार के जेल कर्मचारियों (Haldwani Prison Staff) ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा…
CM Dhami

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 4, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा…
DM Savin Bansal

अब अपने सरकारी स्कूल के बच्चे नहीं होंगे किसी पहलू में पीछे

Posted by - July 24, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savn Bansal) सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने को निरंतर प्रयासरत हैं, जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष के…