Uttarkashi disaster relief work: Successful rescue operation of passengers continues

धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी-धराली आपदा राहत बचाव को लेकर देहरादून जिला प्रशासन मुस्तैद

106 0

राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है, और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं:

•गुजरात – 131
•महाराष्ट्र – 123
•मध्य प्रदेश – 21
•उत्तर प्रदेश – 12
•राजस्थान – 6
•दिल्ली – 7
•असम – 5
•कर्नाटक – 5
•तेलंगाना – 3
•पंजाब – 1

इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी (Uttarkashi ) एवं देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। अब तक 70 लोगों को देहरादून लाया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से:

•100 लोगों को उत्तरकाशी (Uttarkashi) पहुँचाया गया है,
•तथा 35 लोगों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है।

इस प्रकार कुल 135 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया जा चुका है, और 274 लोगों को हर्षिल में सुरक्षित रखते हुए आगे की यात्रा हेतु तैयार किया जा रहा है।

राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF एवं अन्य सभी एजेंसियाँ पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु लगातार निर्देशित कर रहे हैं।

Related Post

cm dhami

धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Posted by - July 9, 2024 0
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का…
अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया

Posted by - January 23, 2020 0
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे थे।…
Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…
SC

कोरोना संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी अरोड़ा और जयदीप गुप्ता को बनाया एमिकस क्यूरी

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में स्थिति भयावह हो…