Panchayat Election

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर लगायी रोक, आरक्षण को लेकर सख्त रुख

215 0

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Panchayat Election) की पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी। साथ ही सरकार से जल्द से जल्द जवाब देने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश जी0 नरेन्दर और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने वीरेन्द्र सिंह बुटोला और गणेश दत्त कांडपाल की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आज यह आदेश जारी किए।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पृथक पृथक रूप से दायर याचिकाओं में कहा गया कि सरकार ने प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिये जो आरक्षण तय किया है वह गलत है।

सरकार की ओर से जो आरक्षण नियमावली बनायी गयी है उसे गजट नोटिफिकेशन नहीं किया गया है। इसलिये आरक्षण की प्रक्रिया गलत है। इस बिन्दु पर खंडपीठ ने विगत 20 जून को सुनवाई करते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
आज सरकार इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पायी। दूसरी ओर सरकार की तरफ से कहा गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव घोषित हो गये हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार इसमें अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर की ओर से कहा गया कि पूरी मशीनरी चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त है। ऐसे में रोक लगाना गलत है। अधिवक्ता अनिल जोशी ने बताया कि अदालत ने अंत में पूरी चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से कहा है कि वह जल्द से जल्द जवाब पेश करे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) चल रहे हैं। सरकार ने दो दिन पूर्व चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

Related Post

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Posted by - May 12, 2026 0
गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को असम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में…
Amit Shah

नये उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत

Posted by - December 9, 2023 0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन…
236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे

ईरान से 236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे, आइसोलेशन वॉर्ड में होगी स्क्रीनिंग

Posted by - March 15, 2020 0
जैसलमेर। ईरान से भारत लाए गये 236 भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गये। सूत्रों…
CM Dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का किया लोकार्पण

Posted by - January 31, 2023 0
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का आज यानि मंगलवार को उत्तराखण्ड के…