Weather Report

उत्तर प्रदेश: 3 मई तक मौसम खराब रहने के आसार, आंधी-तूफान की आशंका

842 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Weather) फिर बदल रहा है। मौसम विभाग (weather department) ने राज्य में 1 से 3 मई के बीच अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश (Rain and Gusty Wind In UP) की संभावनाएं जताई है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने का आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में गुरुवार दोपहर अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी थी। बादल इतने घने थे कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। इसके साथ ही कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश भी हुई। इस बारिश के कारण खेत में खड़ी किसानों की फसलें एक बार फिर से गीली हो गईं। अभी कुछ दिन पहले तेज बारिश होने के कारण गेहूं की फसलें खेतों में ही रह गई थी। किसान इंतजार ही कर रहे थे कि कब यह फसल सूखे और इसे काट कर घर ले जाएं।

बांदा सबसे गर्म जगह

वहीं गुरुवार को फिर हुई बारिश ने किसानों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान बांदा सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

Related Post

Hindu families came from Pakistan to attend Maha Kumbh

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ (Maha Kumbh) में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था का…
Ashok Leyland

उत्तर प्रदेश में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड

Posted by - September 15, 2023 0
लखनऊ। दुनिया की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस निर्माण की इकाई…

सीएम योगी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि!

Posted by - August 16, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस…