Sunni Waqf Board

कल होगा उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुनाव

869 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Sunni Wakf Board) के नवनिर्वाचित और नामित सदस्य मंगलवार शाम अपने बीच से वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चयन करेंगे। शासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सभी 11 सदस्यों को कल बापू भवन सचिवालय के दूसरे तल पर मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार है प्रतिबद्ध

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के गठन होने के साथ ही मंगलवार को बोर्ड को अपना चेयरमैन मिलेगा। नवनिर्वाचित और नामित सदस्य मंगलवार शाम अपने बीच से वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चयन करेंगे। शासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सभी 11 सदस्यों को कल बापू भवन सचिवालय के दूसरे तल पर मीटिंग के लिए बुलाया गया है, जहां पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के नाम पर मुहर लगेगी।

सभी सदस्यों की होगी बैठक

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में निर्विरोध निर्वाचित 8 सदस्य और राज्य सरकार की ओर से नामित तीन सदस्यों के साथ वक्फ बोर्ड के सीईओ और ऑब्जर्वर की कल राजधानी लखनऊ में बैठक होगी। बैठक में सभी 11 सदस्य नवगठित सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चयन करेंगे। इस मीटिंग में निर्विरोध निर्वाचित सांसद एस. टी. हसन, सांसद कुंवर दानिश अली, विधायक अबरार अहमद, विधायक नफीस अहमद, राज्य बार काउंसिल के सदस्य इमरान माबूद खान, एडवोकेट अब्दुल रज़्ज़ाक खान और मुतावल्ली ज़ुफर अहमद फारूकी, अदनान फर्रुख शाह के साथ नामित सदस्य समाजिक कार्यकर्ता सबीहा अहमद, इस्लामिक स्कॉलर नईम-उर-रहमान और डॉक्टर तब्बसुम खान मौजूद रहेंगे।

5 साल का होगा कार्यकाल

यह सभी सदस्य अपने बीच से एक चेयरमैन का चयन करेंगे। चेयरमैन के चयन के लिए 11 सदस्यों में से कम से कम 6 सदस्यों की रजामंदी की जरूरत होगी। चेयरमैन का चयन होने के साथ नवगठित बोर्ड अगले 5 साल काम करेगा।

Related Post

Paush Purnima

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ माघ मेला का भव्य शुभारंभ

Posted by - January 3, 2026 0
प्रयागराज। देश के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वार्षिक समागम माघ मेला-2026 (Magh Mela) का शनिवार को तीर्थराज प्रयागराज में…
CM Yogi

सीएम योगी के फर्जी हस्ताक्षर से महिला को बनाया पदाधिकारी, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के फर्जी हस्ताक्षर से बुलंदशहर की एक महिला को नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी बनाने का मामला…
AK Sharma

बांसडीह में बोले एके शर्मा- अपने परिवार के सदस्य नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

Posted by - May 11, 2024 0
बलिया। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के तहत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के ओम मैरेज हाल शिवरामपुर बांसडीह में शनिवार को भाजपा का…

पूर्व की सरकारों की कमियाँ बीएसपी की सरकार पर थोपना ठीक नहीं : मायावती

Posted by - December 13, 2021 0
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि पूर्व की सरकाराें की कमियों को उनकी सरकार पर थोपना…
AK Sharma

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए एके शर्मा, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के बीएसए ग्राउण्ड…