किन्नरों को मुफ्त शिक्षा

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देगा

802 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा इन्हें जुलाई में शुरू हो रहे नए सत्र से मिलेगी। किन्नरों को प्रदेश के सभी केंद्रों पर यह सुविधा मिलेगी।

यह फैसला 6 फरवरी को हुई विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में लिया गया

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि प्रदेशभर के सभी अध्ययन केंद्रों में ट्रान्सजेंडर विद्यार्थी किसी भी विषय में नि:शुल्क प्रवेश ले सकता है। उन्होंने बताया कि यह फैसला 6 फरवरी को हुई विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किन्नरों को अपने जिले से प्रमाण-पत्र लाना होगा। उसी के आधार पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं, इसकी पढ़ाई जुलाई सत्र से शुरू हो जाएगी

सिहं ने बताया कि हमारे यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। इसकी पढ़ाई जुलाई सत्र से शुरू हो जाएगी। कुलपति ने बताया कि हमने अपने यहां आवेदन फॉर्म में एक अलग कॉलम बनया है। जिसमें महिला, पुरुष के अलावा ट्रांसजेंडर का भी कॉलम होगा। अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय की इसमें नजर नहीं गई है। इसीलिए यह नया प्रयोग किया जा रहा है।

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी 

उन्होंने कहा कि आय का कोई साधन न होने के चलते वह आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं। वह चाहकर भी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मुक्त विवि ने किन्नर वर्ग को मुत में पढ़ाने की योजना बनाई है। इसको छह फरवरी को आयोजित कार्य परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया और यह पास हो गया। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

किन्नरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था नाज फाउंडेशन के मुखिया आरिफ जाफर ने कहा कि किन्नरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह विवि की अच्छी पहल है। इसके माध्यम से उन्हें समाज के बहुत से लोगों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यह एक अच्छा कदम है।

Related Post

महिलाओं की लाइव नीलामी दिखाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिवसेना सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने की कार्रवाई की मांग

Posted by - July 30, 2021 0
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है।पत्र में उन्होंने महिलाओं के…
Maharashtra

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल के बीच दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

Posted by - June 28, 2022 0
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में चल रहे…
Corona vaccination

दिल्ली नगर निगम की अनूठी पहल, कोरोना वैक्सीन लगवाने पर हाउस टैक्स में 5 फीसदी की छूट

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) ने अनोखी…