तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया ने हिन्दुओं के खिलाफ छेड़ रखा है दुर्भावना का अभियान : तुलसी गबार्ड

835 0

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग कर रहा है। इस कारण प्रवासी हिन्दुओं को कड़वे अनुभव हो रहे हैं। यह बात अमेरिकी कांग्रेस की हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि अमेरिका की मीडिया हिन्दुओं के प्रति नफ़रत फैला रही है। इससे देश में हिन्दुओं के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।

अमेरिका और भारत में यह मुद्दा ट्विटर और सोशल मीडिया पर छा गया

अमेरिकी कांग्रेस की हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड ने अमेरिका और पश्चिमी देशों में हिन्दुओं के खिलाफ नफ़रत फैलाने की मुहिम पर चिंता वयक्त की है, जिसके बाद अमेरिका और भारत में यह मुद्दा ट्विटर और सोशल मीडिया पर छा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दावेदार तुलसी ने कहा है कि देश में हिन्दुओं के प्रति दुष्प्रचार को स्वयं उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ते समय और अब राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि अमेरिका में हिन्दुओं के प्रति विद्वेष एक सच्चाई है। मीडिया और राजनीतिक नेता इस हिन्दू विरोध को सहन ही नहीं करते, इसे बढ़ावा भी देते हैं।

https://twitter.com/TulsiGabbard/status/1235633239936638983

तुलसी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक प्रवासी भारतीय महिला डॉ शीनी अम्बरदार द्वारा बताई गयी एक घटना को भी साझा किया

तुलसी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक प्रवासी भारतीय महिला डॉ शीनी अम्बरदार द्वारा बताई गयी एक घटना को भी साझा किया है। पेशे से चिकित्सक कश्मीरी हिन्दू डॉ. अम्बरदार के अनुसार एक टैक्सी ड्राइवर ने दिल्ली हिंसा को लेकर अनाप-शनाप बातें बोलीं। ड्राइवर को जब यह पता चला कि उसके वाहन में कोई भारतीय बैठा है तो उसने दिल्ली दंगों को लेकर अनर्गल बातें करनी शुरू कर दीं। उसने कहा कि तुम हिन्दू लोग मुसलामानों को मार रहे हो। उनकी मस्जिदें नष्ट कर रहे हो।

यात्री ने उसे समझाने की कोशिश की कि दिल्ली की घटना सांप्रदायिक है, जिसमें दोनों सम्प्रदायों के लोगों के लोग मारे गए हैं। इस पर ड्राइवर और उत्तेजित हो गया। उसने कार रोककर यात्री से उतर जाने के लिए कहा। पुलिस बुलाने की धमकी के बाद ड्राइवर के होश ठिकाने आए।

डॉ अम्बरदार ने चिंता व्यक्त की है कि दिल्ली हिंसा के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया की गलत और एकतरफा रिपोर्टिंग के कारण ‘हिन्दू विद्वेष’ और बढ़ रहा है। तुलसी गबार्ड द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने कड़वे अनुभव बयान किये। उनका कहना है कि दिल्ली हिंसा के बारे में मीडिया ने पश्चिमी देशों में हिन्दुओं के खिलाफ दुर्भावना का अभियान छेड़ रखा है।

Related Post

रोजगार मांग रहे विद्यार्थियों पर लाठी-डंडे चलवाने में नंबर 1 है योगी सरकार- सपा नेता ने CM को घेरा

Posted by - August 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, राजनीतिक पार्टियों ने यूपी की सियासी सरगर्मी…
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्वमहाकोश के विमोचन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने भारत और भारतीय संस्कृति पर…

बर्थडे स्पेशल: ‘बाहुबली 2’ के हिट होने के बाद इस फिल्म से काफी मशहूर हो गईं अनुष्का

Posted by - November 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बोल्ड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का का जन्म 7 नवंबर…
President

मुझे विश्वास है कि आप सबके अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश जल्द उत्तम प्रदेश बनेगा: राष्ट्रपति

Posted by - June 6, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान मण्डल की संयुक्त…
गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा

लखनऊ : गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा के रोड में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया प्रचार

Posted by - April 18, 2019 0
लख्रनऊ। सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन किया है। अखिलेश की…