उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने भारी ड्रेस के वजह से चार सीटों को किया कवर, लोगों ने किया ट्रोल

1105 0

मुंबई। बॉलीवुड में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हर ईवेंट पर सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। जिसके चलते ये एक्ट्रेसेस कोई न कोई नया ट्रेंड फॉलो करती रहती हैं। वहीं कई बार बोल्ड और स्टाइलिश ड्रेसेस वाला एक्सपेरिमेंट उन पर भारी पड़ जाता है।

https://www.instagram.com/p/B8qafhgh4l2/?utm_source=ig_web_copy_link

उर्वशी रौतेला ईवेंट के दौरान बेहद आलीशान और खूबसूरत गाउन में दिखीं, लेकिन ये गाउन इतना भारी था कि उनसे संभाला नहीं जा रहा था

हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ हुआ है। वह एक ईवेंट के दौरान बेहद आलीशान और खूबसूरत गाउन में दिखीं, लेकिन ये गाउन इतना भारी था कि उनसे संभाला नहीं जा रहा था। उन्हें सीट पर बैठने के लिए भी काफी स्पेस घेरना पड़ा। बस इसी कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

https://www.instagram.com/p/B8qmyCuhp7Z/?utm_source=ig_web_copy_link

उर्वशी ने इसे शानदार तरीके से कैरी किया, वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं

बता दें कि मौका था फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का। इस दौरान उर्वशी रौतेला एक रेड गाउन पहनकर पहुंची थी। हालांकि उर्वशी ने इसे शानदार तरीके से कैरी किया, वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं, लेकिन भारी होने के कारण इसे संभालना मुश्किल हो रहा था। उर्वशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ड्रेस पहनकर बैठी नजर आ रही हैं और उनकी टीम से तीन-चार लोग ड्रेस संभालते दिख रहे हैं। उर्वशी ने इस वीडियो में अपनी टीम को धन्यवाद कहा है।

इस वीडियो में उर्वशी एक सीट पर बैठ ही नहीं पा रही हैं, उनके लिए कम से कम दो या तीन सीट खाली की गई हैं। ये नजारा देखकर उर्वशी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘इस ड्रेस को बैठने के लिए अलग से सीट चाहिए’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इसका घाघरा संभालने के लिए भी 4 बंदे लगते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘आप एक सीट पर बैठी हैं लेकिन आपके गाउन ने 4 सीटें ली हैं। फिर भी आप खूबसूरत दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला की ड्रेस और उनकी खूबसूरती को तारीफें भी कुछ कम नहीं मिली हैं।

Related Post

Akshay Kumar

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के सेट पर हादसा, एक्ट्रेस को लगी चोट

Posted by - January 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अब…
rishi kapoor

ऋषि कपूर को मिस करते हुए नीतू कपूर ने लिखी यह भावुक कर देने वाली बात

Posted by - August 31, 2020 0
एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार संग खूबसूरत तस्वीरों को फैन्स के…

अस्पताल में भर्ती हुई श्वेता तिवारी, एक्स पति अभिनव कोहली ने किया तंज

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना स्टंट रियालिटी शो ‘खतरों…
फिल्म दिल बेचारा

सुशांत के सुसाइड पर रो पड़ी उनकी आखिरी को-स्टार संजना सांघी, लिखा इमोशनल पोस्ट

Posted by - June 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म पर रिलीज की जा…