Urfi

उर्फी को नहीं पसंद कपड़े, बोरा पहन कर शेयर की Video

563 0

मुंबई: सोशल मीडिया (Social media) सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) कब क्या कर गुजरेंगी इस बारे में कुछ भी सोचना गुनाह सा लगता है। क्योंकि हम जितना भी सोचते हैं उर्फी (Urfi) हमारी सोच से चार कदम आगे चली जाती हैं। पर इस बार तो उर्फी ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। वीडियो थोड़ा संभल कर देखियेगा, क्योंकि इसे देखने के बाद हल्का सा झटका लग सकता है।

उर्फी ने बोरे से बनाई ड्रेस

अब तक उर्फी ने तरह-तरह की विचित्र ड्रेस पहनी हैं, पर इस बार उन्होंने फैशन की सारी हदें पार करते हुए बोरे की ड्रेस बना डाली है। हां वही बोरा… जिसे अकसर सब्जी और राशन जैसी चीजें भरने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। मतलब कई घरों में इन बोरों को तो पैर पोछने तक के लिये भी यूज किया जाता है। अब सोचिये कि उर्फी ने इस बोरे की ड्रेस कैसे बनाई होगी, नहीं सोच पा रहे हैं, तो ये वीडियो देख कर समझने में आसानी होगी।

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने पहनी बोरी से बने कपड़े पहन कैमरे के सामने हुईं बोल्ड, यूजर ने किये ऐसे कमेंट

ईद के मौके पर Urfi ने लगाया चार चांद, साड़ी में ढाया कहर, ब्लाउज पर टिकी नजर

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वो पहले लोगों को बोरा दिखाती हैं। इसके बाद उसी बोरे से क्रॉप टॉप और स्कर्ट बना डालती हैं। उर्फी को बोरे से बनी टॉप और स्कर्ट पहने देख एक पल को विश्वास करना मुश्किल है कि ये उर्फी ने किया है। यही नहीं, उर्फी ने ये ड्रेस सिर्फ 10 मिनट में बनाई है, उर्फी के इस टैलेंट के लिये तालियां।

नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर की जोड़ी जल्द ही करेगी धमाल

 

Related Post

रॉयल शादी में अंबानी परिवार की बिटिया ने पहनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी

Posted by - December 14, 2018 0
मुंबई।दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल…
Lata Mangeshkar

सरकार द्वारा पेड़ों को काटे जाने के फैसले पर लता मंगेशकर का कड़ा विरोध

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने सरकार द्वारा पेड़ों को काटे जाने के फैसले पर कड़ा विरोध किया है।…
film 'No Entry' completes 15 years

फ़िल्म ‘नो एंट्री’ को 15 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर की फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

Posted by - August 26, 2020 0
नई दिल्ली। 2005 में रिलीज़ हुई अनीस बज़्मी की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म नो एंट्री को 15 साल पूरे हो गये।…