UPSSSC PET

UPSSSC PET के एग्‍जाम सेंटर्स में फिर हुआ बदलाव, ऐसे मिलेंगे नए एडमिट कार्ड

515 0

नई दिल्ली। यूपी पीईटी (UPSSSC PET)  परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्‍मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्‍तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC PET) ने पीईटी परीक्षा के एग्‍जाम सेंटर्स में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। इससे पहले आयोग ने लखनऊ में एग्‍जाम सेंटर में बदलाव किया था।

अब एक नया नोटिस जारी कर एग्‍जाम सेंटर्स में दोबारा बदलाव किया गया है। जो उम्‍मीदवार 15 और 16 अक्‍टूबर को आयोजित होने जा रही परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे जारी नोटिस डाउनलोड कर पूरी जानकारी चेक कर लें।

जारी नोटिस में कहा गया है, ‘यूपी पीईटी 2022 (UPSSSC PET)  लिखित परीक्षा के लिए श्रावस्‍ती के 2 परीक्षा केन्‍द्र और बलरामपुर के 1 परीक्षा केन्‍द्र से संबंधित अभ्‍यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि इन एग्‍जाम सेंटर्स को अपरिहार्य कारणों से बदलकर नए एग्‍जाम सेंटर अलॉट किए गए हैं। जिन उम्‍मीदवारों के एग्‍जाम सेंटर में बदलाव हुआ है, उनके लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। कैंडिडेट्स अपने नये एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे।’

‘आज पहली बार लगा बिन सूरज के उगा सवेरा’, पिता मुलायम सिंह को याद कर भावुक हुए अखिलेश

नोटिस के अनुसार, श्रावस्‍ती के बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज और बलरामपुर के गवर्नमेंट आश्रम पद्यदि बालिका विद्यालय एग्‍जाम सेंटर को रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह पर अब कैंडिडेट्स क्रमश: गौरी शंकर टंडन नेहरू स्‍मारक इंटर कॉलेज, राजा बीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय और एम।एल।के। साइंस फैकल्‍टी, पीजी कॉलेज में परीक्षा देंगे।

जारी नोटिस में कहा गया है कि आयोग की तरफ से उम्‍मीदवारों के नये एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स को अपने नये एडमिट कार्ड में दर्ज एग्‍जाम सेंटर, शिफ्ट और टाइमिंग के अनुसार ही लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। वैध एडमिट कार्ड के साथ ही उम्‍मीदवार एग्‍जाम सेंटर में एंट्री पा सकेंगे।

Related Post

UP Board Toppers

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए।…
Maharishi Dayanand University

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूजी तथा पीजी परीक्षाएं आज से शुरू

Posted by - May 9, 2024 0
चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University)  रोहतक (एमडीयू) की स्नातकीय (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो…
NMC, medical students

NMC ने मेडिकल छात्रों दी चेतावनी, कहा- ‘पाकिस्तान से न लें डिग्री’

Posted by - May 1, 2022 0
नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और ऑल इंडिया काउंसलिंग फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने पहले ही एक नोटिफिकेशन  जारी…
cm yogi

Mission Rojgar: योगी सरकार ने वन विभाग में अब तक लगभग 900 युवाओं को दिया है नियुक्ति पत्र

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने ‘मिशन रोजगार’ (Mission Rojgar) के तहत साढ़े सात वर्ष में निष्पक्षता व पारदर्शिता के…