nana patole with cm maharasta

पवार को UPA चीफ बनाने के राउत के बयान से नाराज कांग्रेस

941 0

महाराष्ट्र।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि संजय राउत  (Sanjay Rout) शिवसेना के सांसद हैं, शिवसेना यूपीए (UPA) की सदस्य नहीं है, वह एनसीपी (NCP) के सांसद नहीं बने हैं, हमने सीएम (उद्धव ठाकरे) से कहा है कि इस तरह के बयान गलत हैं।

  • संजय राउत ने की थी पवार को UPA चीफ बनाने की मांग
  • कांग्रेस ने आज CM उद्धव ठाकरे से की शिकायत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार (Sharad Powar) को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA ) का अध्यक्ष बनाने की सिफारिश करना शिवसेना नेता संजय राउत   (Sanjay Rout) को भारी पड़ सकता है। संजय राउत के बयान से कांग्रेस खफा है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शिकायत की है।

 

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि संजय राउत शिवसेना के सांसद हैं, शिवसेना UPA की सदस्य नहीं है, वह एनसीपी के सांसद नहीं बने हैं, हमने सीएम (उद्धव ठाकरे) से कहा है कि इस तरह के बयान गलत हैं और उन्हें यह बताना चाहिए, सीएम ने कहा कि वह इस पर चर्चा करेंगे।

संजय राउत ने कि अगर देश में विपक्ष को मजबूत करना है तो यूपीए का नेतृत्व शरद पवार जैसे नेता के हाथ में सौंपना होगा, जिनकी देशभर में स्वीकृति है। उन्होंने कहा था कि ऐसे कई क्षेत्रीय दल हैं जो न UPA में हैं और न एनडीए में, उन्हें यूपीए में लाने की कोशिश होनी चाहिए।

इससे पहले भी संजय राउत, शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। फिलहाल, सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन हैं और शिवसेना इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हालांकि, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी की सरकार जरूर है लेकिन वह गठबंधन सिर्फ सूबे तक सीमित है।

संजय राउत से जब पूछा गया कि आपको लगता नहीं है कि राष्ट्रीय स्तर पर आज एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है तब उन्होंने कहा, ‘देखिए महाराष्ट्र का जो प्रयोग हुआ है न, वह एक्पेरिमेंट बेहतरीन है और पूरा देश हमारी तरफ देख रहा है। हमने बार-बार ये आह्वान किया है कि यूपीए का रीस्ट्रक्चर (पुनर्गठन) होना चाहिए।

Related Post

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

Posted by - November 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Bisht) ने…
CM Bhajan Lal

विकसित राजस्थान की यात्रा में शिक्षक बड़े साझेदार : मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, वे नव पीढ़ी में चरित्र-निर्माण की…
मिस दिवा 2020 

मिस दिवा 2020 बनने के लिए सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कई युवतियों की आकांक्षाओं को पंख लगाने वाली प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता लिवा मिस दीवा 2020 प्रतियोगिता अपने आठवें…
कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने कातिलों पर रखा इतने लाख का इनाम

Posted by - October 21, 2019 0
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में आरोपियों को सोमवार यानी आज गुजरात से लेकर…