यूपी एसटीएफ ने एनआरसी CAA के भगोड़े को किया गिरफ्तार

683 0

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने एनआरसी और सीएए को लेकर हुए बलवे में बिजनौर जिले में दर्ज सात मुकदमों में वांछित अभियुक्त आदिल नईम को गिरफ्तार किया है। नईम पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह बिजनौर के थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एनआरसी और सीएए को लेकर बिजनौर जिले में हुये बलवे में वांछित व ईनामी अभियुक्त आदिल नईम अपने घर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि एनआरसी-सीएए के विरोध में वह अपने साथियो के साथ मिलकर कोतवाली बिजनौर क्षेत्र में दुकानों में आगजनी, सरकारी गाड़ियों एवं सरकारी सम्पत्तियों की तोड़फोड़ एवं आगजनी किया था, जिससे काफी सरकारी सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। इसके साथ इस घटना में शामिल लोग पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है। उसके विरूद्ध इनाम घोषित हो जाने के बाद से वह चोरी-छिपे रह रहा था। आज अपने घर के लोगों से मिलने के लिए आया था।

Related Post

Electricity reached Manipur Grant for the first time

गोण्डा के मनीपुर ग्रांट में पहली बार पहुंची बिजली,कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

Posted by - April 4, 2025 0
लखनऊ/गोण्डा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता…
CM Dhami

सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी’ का मुहूर्त शॉट और पोस्टर किया लांच

Posted by - November 17, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी‘ (Pradhani) का मुहूर्त शॉट दिया और…

पुलिस का सुझाव: रास्ते में बदमाश हैं तो बदल लें अपनी राह, वीडियो वायरल

Posted by - August 16, 2021 0
यूपी पुलिस का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में इंस्पेक्टर महिला फरियादी को बदमाशों…