UP में OBC के हिस्से की 18 हजार नौकरियां खा गई भाजपा सरकार-सांसद संजय सिंह

623 0

राज्यसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक, 2021 पर चर्चा जारी है, कांग्रेस, आप, शिवसेना और कई दलों के नेता ने इस बिल का समर्थन किया है। आप की तरफ से संजय सिंह ने संविधान संशोधन बिल का समर्थन किया। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग वर्ग की रिपोर्ट का जिक्र भी किया। संजय सिंह ने कहा- ये वही भाजपा है जिसके राज में यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती में 22 हजार नौकरियां ओबीसी वर्ग को मिलनी थीं, उनको मात्र 3.8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, 18 हजार नौकरियां खा लीं।

दूसरे मुद्दे पर बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ 15 मुकदमे लिख गए हैं, योगी जी से कहिए मेरा एनकाउंटर करा दें। संजय सिंह ने ये भी कहा कि जो किसान आंदोलन पर बैठा है वो भी पिछड़ा है, जो पिछड़े महंगाई से परेशान हैं उनको नौकरी दीजिए।

आप प्रभारी ने पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा से सचेत रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहला फुसला कर उनका वोट हासिल करके सरकार तो बना ली लेकिन सरकार बनाने के बाद वह पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों को लगातार छीन रही है।  सिंह के पिछड़े वर्ग के लोगों से एकजुट होने और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग की।

केंद्र ने परियोजना को नहीं दी मंजूरी इसलिए आज बाढ़ में बंगाल- ममता बोलीं

उन्होंने मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘प्रदेश सरकार के मुखिया संपत्ति जब्त करने की रोजाना धमकी देते है,जबकि लोग दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं के बढ़ते दामों से परेशान हैं, घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसी के पास कुछ बचेगा तभी तो मुख्यमंत्री कुछ जब्त कर पाएंगे। ‘

Related Post

अब सरकार के आगे गिड़गिड़ाउंगा नहीं, किसानों के लिए कोर्ट जाऊंगा- वरूण गांधी

Posted by - October 29, 2021 0
पीलीभीत। किसानों के समर्थन को लेकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण…
PM Modi

स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitaram Raju) की 125 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए…
cm yogi

अपने शासन काल में बिजली न देने वाले फ्री बिजली की बात करते हैं : सीएम योगी

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील है कि वह प्रदेश कल्याण के हित में विधान सभा चुनाव में…