पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ बीजेपी नेता आकाश सक्सेना दर्ज कराया राजद्रोह केस !

609 0

यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ अर्मायदित शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने कुरैशी पर राजद्रोह की धारा 124 ए समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि लोगों की भीड़ में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी।

उत्तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उन पर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने रविवार को आजम खां और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कथित तौर पर विवादास्पद बयान दिया था।

इसके बाद बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लोगों की भावनाओं को भड़काने के साथ ही सरकार की छवि को धूमल करने समेत कई आरोपों में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि इस मामले में पूर्व राज्यपाल के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी, 124 ए और 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

100 करोड़ की वसूली के आरोपी अनिल देशमुख देश छोड़ने के फिराक मे !

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में पुलिस ने कहा कि सक्सेना ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुरैशी पूर्व मंत्री आजम खां के घर उनकी पत्नी और रामपुर की विधायक तंजीम फातिमा से मिलने गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की तुलना “शैतान और खून चूसने वाले राक्षस” से की थी। पुलिस का कहना है कि सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुरैशी का विवादित बयान दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है और सांप्रदायिक दंगा भी भड़क सकता है।

Related Post

AK Sharma

एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे एके शर्मा, विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Posted by - March 3, 2024 0
बलिया। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे। दौरे…
Janta Darshan becomes a life-giving relief center in Rampur

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

Posted by - February 7, 2026 0
लखनऊ। सरकारी योजनाओं के साथ संवेदनशील प्रशासनिक इच्छाशक्ति जुड़ जाए तो वे ज़िंदगी बचाने और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशहाली…
UPIMLC

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स…