यूपी की दुर्गति सांसदों को दिल्ली बुलाकर पूछ रही भाजपा- बीजेपी की मीटिंग पर अखिलेश का तंज

642 0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा आलाकमान द्वारा राज्य के सभी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाए जाने पर तंज कसा। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा- भाजपा यूपी के सांसदों से राज्य की दुर्दशा और दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी। आकलन बाद में और झूठी तारीफ पहले, वाह रे भाजपा।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के अपने सभी पार्टी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है।बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।

तेजी से एलएसी के क्षेत्रों में अपनी ताकत बढ़ा रहा चीन! भाजपा सांसद ने पूछा- हम क्या कर रहे?

सरकारी निकम्मेपन की वजह से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद-से-बदतर होती जा रही है। कोरोना संक्रमण से हुई मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बतौर रक्षा कवच प्रचारित टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था चरमराई हुई है। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, मरीजों की जान खतरे में है।

Related Post

Mamta angry on amit shah

कूचबिहार मामले पर बोलीं ममता बनर्जी , अमित शाह के निर्देश पर हो रही साजिश

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । कूचबिहार के सीतलकूची घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

अफगानिस्तान पर चुप रह कर मोदी पाकिस्तान और तालिबान का हौसला बढ़ाएंगे- BJP सांसद स्वामी

Posted by - August 25, 2021 0
तालिबान ने नई सरकार बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि…
CM Yogi

जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं, जो पसंद है, वहीं जाएंः सीएम योगी

Posted by - November 6, 2024 0
वाशिम/अमरावती/अकोला: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) बुधवार को महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहे। महाअघाड़ी पर…