यूपी-बिहार और एमपी में बच्चे हो रहें बीमार, कई की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती

722 0

देश के कई राज्यों में मानसून के साथ ही बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया। उत्तर प्रदेश,बिहार और मध्य प्रदेश में तो यह बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो बच्चे इसकी जद में तेजी से आ रहे है। सबसे ज्यादा स्थिति यूपी के फिरोजाबाद में खराब है, जहां बुखार और डेंगू से अब तक कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई है, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में सामान्य रोगियों की खासी भीड़ है। ओपीडी में मंगलवार को 1700 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित थे। मेडिकल कॉलेज में भीड़ अधिक होने के कारण इलाज के लिए मरीज और तीमारदारों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर, वयस्क वार्ड भी डेंगू और वायरल के मरीजों से फुल है। यहां चिकित्सक दिन में कई बार राउंड ले रहे हैं।

ममता बनर्जी का भाजपा पर पलटवार, कहा- चुनाव के दौरान 1 हजार बाहरी गुंडे बंगाल में आए थे

दूसरी तरफ, सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीज़ों के इलाज के लिए सभी और सर्वोत्तम इंतज़ाम होने चाहिए। मरीज़ों को दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की कमी नहीं पड़नी चाहिए। योगी ने आगरा और फिरोज़ाबाद के मरीज़ों के लिए तमाम व्यवस्थाएं करने के लिए मेडिकल शिक्षा के प्रधान सचिव आलोक कुमार को ज़िम्मेदारी दी। योगी ने शुक्रवार को तेज़ी से फैल रही इस बीमारी के बारे में समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।

Related Post

CM YOGI

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिकों को दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी का बड़ा उपहार

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय…

CM Yogi ने की राज्यपाल से मुलाकात

Posted by - May 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…
CM Yogi

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर…