UNNAO BUS ROAD ACCIDENT

उन्नाव में स्टेयरिंग जाम होने से पलटी रोडवेज बस, 15 यात्री घायल

1240 0
उन्नाव। यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर एक रोडवेज बस (UP Roadways Bus Accident) पलट गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रात 1 बजे हादसा हो गया। यहां गोरखपुर से कानपुर जा रही रोडवेज बस  (UP Roadways Bus Accident)  UP 53 CT 5871 स्टेयरिंग जाम होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए. यह बस 28 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से कानपुर के लिए निकली थी। जानकारी पाकर मौके पर सदर कोतवाल दिनेश मिश्रा सहित पुलिस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों को उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद मौके पर बस को क्रेन से साइड में करा कर और दूसरी बस मंगा कर शेष यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर भिजवाया गया।

स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा

गोरखपुर जिला के खजनी थाना क्षेत्र के मऊ धरमंगल गांव निवासी बस चालक रामा यादव ने बताया कि वह बुधवार को गोरखपुर से 28 यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकले थे, तभी उन्नाव में रात लगभग 1:00 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पंडित दीनदयाल स्टेडियम के सामने अचानक प्रेशर स्टीयरिंग जाम होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे हादसे में बस के कंडक्टर कानपुर के घाटमपुर निवासी (23) वर्षीय जितेंद्र कुमार, रमापति (35) सीताराम (80) जाजमऊ के मुकुट शहीद का भट्ठा निवासी 19 वर्षीय नूर आलम समेत 15 लोग घायल हो गए।

Related Post

cm yogi

आधी आबादी सुरक्षित तो सब कुछ सुरक्षित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2023 0
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित है तो सब कुछ सुरक्षित है। माताओं और बहनों…
AK Sharma

पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाने के लिए पौधों का रोपण एवं संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 22 जुलाई को वृहद…
uttar pradesh

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ, 12 अक्टूबर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा प्रकाशित राज्य (Uttar Pradesh) के वित्त लेखे 2022-2023 के…