आत्महत्या

UP: दुष्कर्म पीड़ित एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

960 0

बाराबंकी। बीते साल 2019 के दिसंबर माह में जहांगीराबाद क्षेत्र के निवासी की बेटी जोकि एलएलबी की छात्रा थी, के साथ कॉलेज से लौटते समय दो युवकों ने बड़ेल के पास दुष्कर्म किया था। जिसने बीते कल मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

उसके द्वारा ऐसा करने पर परिवारीजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से छात्रा परेशान थी। छात्रा ने दो सितंबर को एक लेखपाल समेत दो लोगों पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

एसपी पूरे मामले की जांच एएसपी उत्तरी आरएस गौतम को सौंपी है।टिकैतनगर क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती जहांगीराबाद के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी।

बीते कल मंगलवार सुबह छात्रा को उसकी मौसी उठाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कई बार दस्तक देने के बाद भी अंदर कोई आवाज नहीं आई तो परिवारीजनों ने संदेह हुआ। किसी तरह दरवाजा खोला तो युवती का शव फंसे से लटका था।

फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए इन आदतों का करें पालन 

उसके गले में दुपट्टा कसा था। पास में एक स्टूल रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि परिवारीजन की तहरीर व जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

छात्रा की मां ने दो दिसंबर को शिव पल्टन व लेखपाल शिवकुमार निवासी श्रीराम कालोनी के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का केस शहर कोतवाली में दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मां का आरोप है कि आरोपियों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे पीड़िता तनाव में थी।

Related Post

Manoj Sinha

जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - June 29, 2022 0
कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने बुधवार को कश्मीर में पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की आगे…
रामचरित मानस की पांडुलिपियां

इस मंदिर में 425 वर्षों से सुरक्षित है रामचरित मानस की पांडुलिपियां

Posted by - December 22, 2019 0
चित्रकूट। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित संत गोस्वामी तुलसीदास के गुरु नरहरि दास महाराज के ‘महलन मंदिर’ में रामचरित मानस के…
CM Vishnudev Sai

विदेश यात्रा से पहले CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने की CM साय से मुलाकात

Posted by - August 21, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण…