UCC

उत्तराखण्ड : विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि

122 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह पंजीकरण कराने वालों की प्रतिदिन की औसत संख्या में 24 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का संकल्प लिया था और सत्ता में आने के बाद उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया। सभी औपचारिकताओं और व्यापक जनमत संग्रह के बाद प्रदेश में 27 जनवरी 2025 से यूसीसी कानून लागू कर दिया गया।

मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक फैसला सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और समान अधिकारों की दिशा में उठाया गया साहसिक कदम है। यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को, विशेष रूप से महिलाओं को, समान अधिकार और सम्मान प्रदान करना है। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे जुड़े प्रावधानों को यूसीसी में शामिल किया गया है। इस कानून के तहत महिला एवं पुरुषों के लिए विवाह की आयु निर्धारित की गई है, वहीं सभी धर्मों में तलाक एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए समान और कड़े प्रावधान किए गए हैं। यूसीसी के लागू होने से महिलाओं को बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिली है।

यूसीसी (UCC) लागू होने के बाद राज्य में विवाह पंजीकरण में उल्लेखनीय तेजी आई है। आंकड़ों के अनुसार 27 जनवरी 2025 से यूसीसी लागू होने के बाद जुलाई 2025 तक छह माह की अवधि में विवाह पंजीकरण की संख्या तीन लाख से अधिक हो गई है। वहीं, वर्ष 2010 में लागू पुराने अधिनियम के अंतर्गत 26 जनवरी 2025 तक कुल 3 लाख 30 हजार 064 विवाह पंजीकरण हुए थे। प्रतिदिन के औसत पर नजर डालें तो पुराने अधिनियम के तहत प्रतिदिन केवल 67 विवाह पंजीकरण होते थे, जबकि यूसीसी लागू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 1634 प्रतिदिन तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना राज्य सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय है। यूसीसी का उद्देश्य किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान देना है। विवाह पंजीकरण में आई अभूतपूर्व वृद्धि यह दर्शाती है कि जनता ने इस कानून को स्वीकार किया है और इसे सामाजिक सुधार के रूप में देखा है। उत्तराखण्ड ने पूरे देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया है और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में अन्य राज्य भी इस मॉडल को अपनाएंगे।”

Related Post

ओपी शर्मा

बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायक ओपी शर्मा बोले- केजरीवाल के लिए आतंकवादी उपयुक्त शब्द

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020  में भारतीय जनता पार्टी हेट स्पीच से भले ही चारो खाने चित हो गई…
Senior officials of the departments are present in the Kandariana disaster-affected areas

डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली किमाडी, कंडरियाणा (Kandariana) में जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) अधिकारियों को…
CM Dhami

सीएम धामी ने 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Posted by - October 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्रीआवास में आयोजित कार्यक्रम में 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी…
Savin Bansal

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

Posted by - February 16, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया।…