UP panchayat Chunav

यूपीः इलेक्शन के बीच इन्फेक्शन! बाराबंकी में पीठासीन अधिकारी बीमार, देर से शुरू हो पाया मतदान

692 0

ळखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (up panchayat election) के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच बाराबंकी में कोरोना महामारी का असर देखने को मिला है। सिद्धौर ब्लॉक के जारगवा बूथ पर सोमवार सुबह देरी से मतदान शुरू हो पाया। बताया जा रहा है कि यहां चुनाव संपन्न कराने पहुंचे मतदानकर्मी ही बीमार पड़ गए हैं। बूथ के बाहर वोटरों की लाइन लगी रही और वोटिंग देरी से शुरू हुई।

सिद्धौर ब्लॉक के बूथ 14-15 के पीठासीन अधिकारी नरेश चंद्रा बिस्तर पर बीमार पड़े हैं। उनकी सहयोगी महिला मतदान कर्मी ने बताया कि अभी नए पीठासीन अधिकारी आ रहे हैं, इसके बाद मतदान शुरू होने जा रहा है। हालांकि, अभी साफ नहीं हो पाया है कि पीठासीन अधिकारी कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।

इन जिलों में डाले जा रहे हैं वोट

तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में वोटिंग हो रही है।

इन सीटों पर हो रहा मतदान

जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों के लिए 10,627 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों के लिए 89,188 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों के लिए 1,17,789 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों के लिए 1,34,510 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

UP में 35 हजार से अधिक नए केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 208 लोगों की मौत हुई। लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 5187 नए मरीज मिले हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि लखनऊ में 62 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

पूरे उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या साढ़े 25 हजार से ज्यादा है। हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 24 घंटे में नोएड़ा में कोरोना के 1310 केस आए और 11 लोगों की मौत हुई। वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 714 नए मरीज मिले।

Related Post

Air Cargo Terminal

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को लैंड लॉक फ्री स्टेट के रूप में विकसित करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य…
AK Sharma

रेल की पटरी और सड़क अच्छी होने से विकास की एक्सप्रेस तेज दौड़ती है

Posted by - December 18, 2023 0
मऊ/लखनऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को वाराणसी से मऊ-दोहरीघाट मेमू ट्रेन (Mau-Dohirghat Memu Train) को हरी झण्डी…
pension

वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे

Posted by - September 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में वृद्धावस्था पेंशन योजना (Pension) में आधार सत्यापन की…
CM Yogi

हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी पर्व-त्योहार, लोगों की सुरक्षा, सुविधा का रखें पूरा ध्यान- मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को…
CM Yogi

और प्रगाढ़ हुए उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते, कई सेक्टर में हुआ एमओयू

Posted by - May 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया…