Mohsin Raza

ओवैसी के भाषणों की वजह से मुसलमान बन रहे अपराधी: मोहसिन रजा

837 0
बलरामपुर। ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के योगी सरकार पर हमले के बाद राज्यमंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के भाषणों की वजह से ही मुसलमान अपराधी बन रहे हैं।

AIMIM चीफ असादुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के योगी सरकार पर हमले के बाद राज्यमंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन करने वाले ओवैसी के पूर्वज और आज ओवैसी (Asaduddin Owaisi) जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे यह साफ जाहिर है कि अभी इनके मन में भारत के विभाजन की एक और तस्वीर है।

जनपद में एक संबोधन के दौरान ओवैसी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था। सभा में ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि योगी सरकार की ‘ठोक दो’ पॉलिसी के शिकार 37 फीसदी मुसलमान हुए हैं।

मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बलरामपुर एनकाउंटर के सवाल पर कहा, “आप जाइए और मुसलमानों को समझाइए.,जिसका ठेका आपने लिया है। उनको समझाइए कि अपराधी न बनें और अपनी तरह मुसलमानों को भी बैरिस्टर बनवाइए”।

ओवैसी के बयानों की वजह से मुसलमान बनते हैं अपराधी

राज्यमंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के भाषणों की वजह से मुसलमान अपराधी बनते हैं। हमारी सरकार अपराधियों के एनकाउंटर करने में कोई रिजर्वेशन नीति नहीं अपनाती। कोई भी कानून हाथ में लेने का काम करेगा तो पुलिस अपना काम करेगी। लिहाजा आपके लिए मेरा यह सुझाव है कि अपने समाज के लोगों को यह समझाइए कि वह अपराधी न बनें”।

Related Post

District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने सीतापुर में…
AK Sharma

विद्युत समाधान सप्ताह से उपभोक्ताओं को मिली काफी राहत: एके शर्मा

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार की उपभोक्ता देवो भव की नीति के तहत ऊर्जा विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के…
CM Yogi

फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, जनता से मिलें, संवाद करें, जनसमस्याओं का कराएं समाधान: मुख्यमंत्री

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों…
pm modi

पीएम की वर्चुअल रैलियां : जीत का विश्वास या बीजेपी के कमजोर गढ़ों से बचाव

Posted by - April 23, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाकी बचे दो चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के मद्देनजर…