UP

UP: बेल्जियम में सिपाही के बेटे ने देश का नाम किया रोशन, जीता गोल्ड मेडल

554 0

लखनऊ: यूपी के उन्नाव जिले में तैनात एक यूपी पुलिस के सिपाही (UP Police constable) के बेटे ने अपना परचम लहराया है। राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। पिता का खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि बड़ी ईमानदारी से पुलिस (UP Police) की नौकरी करते हुए बेटे की हर जरूरत को पूरा किया।

बेटे ने आज फ़क्र से पिता सिर ऊंचा किया है। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई की सिपाही के बेटे ने राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है वैसे ही बधाई देने वालों की कतार लगी हुई। किसी की तमन्ना थी तो किसी की उम्मीदें जुड़ी थी, मेरी सफलता के लिए मेरी मेहनत बहुत कड़ी थी। यह लाइन मोहम्मद अनस खान पर एकदम सटीक बैठती है।

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र की पाटन पुलिस चौकी में पूरी जिम्मेदारी और इमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल शाहिद अहमद के बेटे अनस खान ने को 10 मीटर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर पिता का और जनपद का नाम रोशन किया है। अनस ने जैसे ही प्रतियोगिता जीतकर गोल्ड मेडल पाया और पिता शाहिद अहमद को फोन पर जानकारी दी पिताजी आपके आशीर्वाद से देश की धरती पर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इतना सुनते ही पिता का सीना चौड़ा और खुशी के मारे आंखों की आंसू आ गए। क्योंकि बेटे की हर जरूरत पूरी करने के लिए पिता ने कभी दिन रात नहीं देखा।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान और उनके पिता की बढ़ाई सुरक्षा

पूरे मोहल्ले ने मनाया त्योहार

बेटा इस समय अनस बेल्जियम में है। बेटे की सफलता की बात पिता ने सभी को बताई। तो फिर क्या था पूरा मोहल्ला त्योहार मनाने लगा। परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है। सिपाही पिता ने बताया की उनके दो बेटे और एक बेटी है। अनस खान, सानिया खान और असद खान आठ साल का है।

377 हज यात्रियों को लेकर पहली बस हुई रवाना, मोहसिन व दानिश ने दिखाई झण्डी

Related Post

CM Vishnudev Sai

विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं: सीएम साय

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…
Summer Camp

योगी सरकार की पहल, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को समर कैंप में मिलेगा नया अनुभव

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के चुनिंदा परिषद् स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के…
CM Yogi

बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 8, 2025 0
गयाजी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार के समर्थन में…