कोरोनावायरस

गरीबों के राशन पानी का इंतजाम करेगी यूपी सरकार : मुख्यमंत्री योगी

1037 0

लखनऊ । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की अपील शनिवार को एक बार फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये भत्ता देगी, जबकि इस दौरान श्रमिकों को वेतन नहीं काटा जायेगा।

यूपी में कोरोना सेकेंड स्टेज में, अब तक कोरोना पाजीटिव के कुल 23 मरीज चिन्हित हुये

श्री योगी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना सेकेंड स्टेज में है। यहां अब तक कोरोना पाजीटिव के कुल 23 मरीज चिन्हित हुये है, जिसमें नौ पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस वायरस से घबराने की नहीं बल्कि इसे चुनौती के तौर पर लेकर जूझने की जरूरत है। लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से बचना होगा। जब तक बहुत जरूरी नहीं हो तो लोग घर से बाहर न निकले।

कृति सेनन ने कजरारे पर किया क्लासिकल डांस, VIDEO देख ऐश्वर्या भी करेंगी तारीफ

सरकार प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रूपये भत्ता देगी

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये भत्ता देगी और फैक्ट्रियों और छोटे उपक्रमों में काम करने वाले श्रमिकों का वेतन नहीं काटा जायेगा। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जायेगा। जरूरी खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। प्रदेश में खाने पीने और जरूरत की चीजों की कमी नहीं होने दी जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही वायरस से संक्रमण से विस्तार से बचने के लिये लोगों से अपील

श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही वायरस से संक्रमण से विस्तार से बचने के लिये लोगों से अपील कर चुके है। हम अगर खुद जागरूक रहकर वायरस संक्रमण के विस्तार को रोकने में सफल रहते है तो यह दुनिया के लिये भी एक संदेश होगा जो पहले ही काफी जनहानि झेल चुके हैं।

सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिये बड़े स्तर पर ऐहतियाती कदम उठाये

उन्होंने कहा कि सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिये बड़े स्तर पर ऐहतियाती कदम उठाये है। प्रदेश के हर जिले के जिला अस्पताल और मेडिकल कालेजों में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड तैयार किये जा चुके है। चिकित्सकों की टीम और मेडिकल स्टाफ किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है। हालांकि इसमे जनसहभागिता की जरूरत है। लोगों को इस वायरस से बचाव के लिये खुद को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना होगा। हमारी सावधानी ही देश को इस चुनौती से पार पाने में मददगार साबित हो सकती है।

Related Post

yogi

उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है, यहां की सेवा करने का अवसर मिला ये हमारे लिए सौभाग्य की बात : योगी

Posted by - May 22, 2022 0
लखनऊ। पांच साल पहले यूपी को देश के विकास में बाधा माना जाता था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
ईवीएम

बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर बोला हमला

Posted by - April 12, 2019 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट…
CM Yogi

विकास का नहीं हो सकता कोई विकल्प, इसके लिए जरुरी है सुरक्षा: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2024 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत…
CM Dhami

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क कनेक्टिविटी पर की चर्चा

Posted by - July 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin…

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…