जैन साध्वी

यूपी: इटावा की तीन पोस्ट ग्रेजुएट बहनों सहित चार लड़कियां अब बनेंगी जैन साध्वी

1281 0

इटावा। यूपी के इटावा जिले के एक परिवार की तीन पोस्ट ग्रेजुएट सगी बहनों ने सांसारिक जीवन त्याग दिया है। इन बहनों के अलावा पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने भी सांसारिक जीवन त्यागने का फैसला किया है। ये चारों युवतियां एक दिसंबर को जैन साध्वी बनेंगी। बीते मंगलवार को जैन समाज के लोगों ने इन युवतियों को रथ में बैठाकर शहर में एक यात्रा भी निकाली है।

वरहीपुरा जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ निकाली बिनौली यात्रा

बीती रात वरहीपुरा जैन मंदिर से हजारों जैन समाज के पुरुषों और महिलाओं ने इन चारों साध्वियों को रथ और पालकी में बैठाकर बैंड बाजों के साथ बिनौली यात्रा निकाली है। शहर के मोहल्ला बराहीपुरा मोहल्ले के व्यवसायी पिता सुभाष जैन और माता सुनीता जैन की तीन बेटी नेहा (22) दीक्षा (20) शिवानी (19) के साथ ही पड़ोस की राखी जैन (23) साध्वी बनने जा रही हैं।

झारखंड चुनाव 2019 : भाजपा के बागी सरयू राय पर छलका नीतीश प्रेम, मांगेंगे वोट

गुरु मुनि श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज से करेंगी दीक्षा ग्रहण

बीती रात जैन समाज ने उनकी बिनौली यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली। चारों को दुल्हन की तरह सजाया गया। संभवत यह पहला मौका होगा जब एक मां की तीन बेटियां अपने पड़ोस की सहेली के साथ साध्वी बनने जा रही हैं। वह एक दिसंबर को मध्य प्रदेश के देवास में अपने गुरु मुनि श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज से दीक्षा ग्रहण करेंगी। उसके बाद अपने माता पिता परिवार को छोड़ वैराग्य का जीवन अपनाएगी।

Related Post

CM Yogi

अभिभावक के रूप में सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद, दोस्त बन गिफ्ट की चॉकलेट

Posted by - May 29, 2024 0
गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का एक दृश्य बहुत से श्रद्धालुओं, उनके पाल्यों के लिए आजीवन स्मरणीय बन गया। देश…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया आह्वान- दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखें

Posted by - June 15, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ramlala

रामलला के चरणों में सीएम योगी ने झुकाया शीश

Posted by - August 6, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों…