mukhtar-ansari

यूपी : मुख्तार अंसारी पर POTA लगाने वाले पूर्व डिप्टी एसपी पर दर्ज मुकदमे वापस

934 0
लखनऊ । यूपी के माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर पोटा लगाने वाले पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह को अदालत की तरफ से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ दायर सभी मुकदमे वापस लेने के आदेश दिए हैं। यह बात खुद शैलेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए साझा की है। उन्होंने एक पोस्ट डालकर और न्यायालय के आदेश की कॉपी डालकर बताया है कि उनके खिलाफ सभी मुकदमे वापस ले लिए गए हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, “2004 में जब मैंने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर LMG केस में POTA लगा दिया था, तो मुख्तार (Mukhtar Ansari) को बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने मेरे ऊपर केस खत्म करने का दबाव बनाया। जिसे न मानने के फलस्वरूप मुझे डिप्टी एसपी पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। इस घटना के कुछ महीने बाद ही तत्कालीन सरकार के इशारे पर, राजनीति से प्रेरित होकर मेरे ऊपर वाराणसी में आपराधिक मुकदमा लिखा गया और मुझे जेल में डाल दिया गया। लेकिन जब माननीय योगी जी की सरकार बनी तो, उक्त मुकदमे को प्राथमिकता के साथ वापस लेने का आदेश पारित किया गया, जिसे माननीय सीजेएम न्यायालय द्वारा 6 मार्च, 2021 को स्वीकृति प्रदान की गई।
न्यायालय के आदेश की नकल आज ही प्राप्त हुई। मैं और मेरा परिवार योगी जी की इस सहृदयता का आजीवन ऋणी रहेगा। संघर्ष के दौरान मेरा साथ देने वाले सभी शुभेक्षुओं का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Related Post

Mukhtar Ansari

बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें , विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी यूपी सरकार

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब योगी…
अखिलेश यादव

अब देश को लाइन में लगाने की जा रही है फिर से साजिश: अखिलेश यादव

Posted by - December 24, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए…
PM Modi

मैं पुरानी चीजों को ठीक कर रहा हूं, आप इनको रोकने वालों को ठीक करें : मोदी

Posted by - December 30, 2021 0
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी गुरुवार को कुमाऊं…
CM Yogi made a scathing attack on Congress on the partition of India

कांग्रेस ने सनातन भारत की एकता को तोड़कर देश को पीड़ा दी- योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 14, 2025 0
लखनऊ। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर लखनऊ में आयोजित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…