CM Yogi

यूपी: दिवाली से पहले सीएम योगी ने जनता को दिया ये तोहफा

972 0

राष्ट्रीय डेस्क.   उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली से पहले जनता को ही तोहफा दे दिया है. योगी सरकार ने यूपी की जनता को रोशनी का उपहार दिया है. राज्य विद्युत नियामक आयोग(UPERC) की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी. कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि राज्य में बिजली की दरें बढ़ाई जा सकती है. लेकिन सीएम योगी ने कोरोना काल में लोगों की परेशानियों को कम करने के मद्देनजर ऐसा न करने का फैसला लिया है.

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पहुंची NCB के ऑफिस

80 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत 

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में पावर कॉरपोरेशन सीधे बिजली की दरें  न बढ़ाकर स्लैब में बदलाव कर रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा था. इसके लिए कॉरपोरेशन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था. अगर ये प्रस्ताव राज्य में लागू हो जाता तो घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला था. लेकिन नियामक बोर्ड ने प्रस्ताव को फिलहाल नकारकर 80% घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दे दी है.

दरअसल कोरोना काल में आम जनता का बहुत नुक्सान हुआ है, लोगों की आमदनी कम होने के बाद बिजली महंगी होने की कल्पना से ही लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने दीपावली के त्यौहार से पहले लोगों को चैन की सांस दे दी है ताकि लोग बेफिक्र होकर दिवाली मना सकें.

 

Related Post

Rashtriya Prerna Sthal

राष्ट्र प्रेरणा स्थल म्यूजियम के क्यूरेशन का काम पूरा, प्रधानमंत्री करेंगे 25 दिसंबर को उद्घाटन

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रवाद की त्रिवेणी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित हैं,…
AK Sharma

जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे का निस्तारण न हो विलंबित: एके शर्मा

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों…
CM Yogi performed rudrabhishek

रुद्राभिषेक कर सीएम ने की सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना

Posted by - August 14, 2023 0
गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष महात्म्य वाले पावन सावन मास के छठवें सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी…

चाय की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में छह लोगों की मौत

Posted by - November 2, 2021 0
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर नजर आया। यहाँ मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली…