UP Board

UP Board के परिणाम में अगर छात्रों को है समस्या तो यहां से निकलेगा समाधान

530 0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड (UP Board) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर किसी छात्र छात्राओं को अपने प्राप्त अंको को लेकर समस्या आ रही है तो उसके लिए समाधान निकाल दिया गया। छात्र छात्राओं की समस्याओं के मद्देनजर बुधवार से ग्रीवांस सेल खोल दिया गया है। यूपी बोर्ड (UP Board) के मुख्यालय प्रयागराज (Prayagraj) के साथ ही पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में ग्रीवांस सेल खोला गया है, जिसमें छात्र-छात्राएं सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

छात्र छात्राएं नाम, जन्म तिथि और विषय के संशोधन संबंधी शिकायतें दर्ज कर उसका समाधान पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंटरनेट से प्राप्त रिजल्ट की प्रति के साथ शिकायत साक्ष्य लगाकर क्षेत्रीय कार्यालय या यूपी बोर्ड के मुख्यालय में प्रत्यावेदन देना होगा। इसके बाद मुख्यालय में दिए गए प्रत्यावेदन संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को संदर्भित कर दिए जाएंगे। वहीं क्षेत्रीय कार्यालयों में दिए गए प्रत्यावेदन पर वहां के सक्षम अधिकारी विचार कर समाधान किया जाएगा।

CBI ने DHFL के बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई में 15 जगहों पर की छापेमारी

यूपी बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक ग्रीवांस सेल अगले एक महीने तक कार्य करता रहेगा। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 का परीक्षा फल 18 जून को घोषित किया गया था। इसके बाद तीन दिनों के अवकाश के चलते आज से ग्रीवांस सेल की शुरुआत कर दी गई है। छात्रों की जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान इस सेल के माध्यम से किया जा सकेगा।

क्या मुंबई में बढ़ा रहा चौथी लहर का खतरा? 30% से अधिक कोविड -19 मामले दर्ज

 

Related Post

CM Yogi

पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा…
bjp leader aishwary choudhary

बिजनौर सदर विधायक के पति ने पूर्व बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

Posted by - February 25, 2021 0
बिजनौर। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अन्य बीजेपी…
Chief Minister's Global Nagarodaya Yojana

जनता से सीधे जुड़े हर अधिकारी को हर दिन 02 घंटे जनसुनवाई के हैं निर्देश

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ : जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान जैसे जिलों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाली जनशिकायतों/ समस्याओं की मॉनीटरिंग की तरह ही…