यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : 72 केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

816 0

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक श‍ि‍क्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड)  ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के ल‍िये बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड की सच‍िव नीना श्रीवास्‍तव ने उन परीक्षाओं की तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया है, ज‍िसे न‍िरस्‍त क‍िया गया था।

भौतिक विज्ञान का पेपर न‍िरस्‍त क‍िया गया , उसमें बल‍िया और गाजीपुर के परीक्षा केंद्र शाम‍िल

बता दें इंटरमीडिएट के भौतिक व‍िज्ञान पेपर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 67 परीक्षा केंद्रों पर भैतिक व‍िज्ञान का पेपर न‍िरस्‍त कर द‍िया गया था। आधिकार‍िक सूचना के अनुसार न‍िरस्‍त क‍िये गए पेपर 12 मार्च को दोबारा आयोज‍ित होंगे। ज‍िन केंद्रों पर भौतिक विज्ञान का पेपर न‍िरस्‍त क‍िया गया , उसमें बल‍िया और गाजीपुर के परीक्षा केंद्र शाम‍िल हैं।

अनुशासनहीनता के आरोप में लोकसभा से कांग्रेस के सात सांसद निलंबित

जबक‍ि प्रयागराज के कुछ केंद्रों पर अंग्रेजी के पेपर में नकल के आरोप में परीक्षा रद्द की गई थी। अलीगढ़ के कुछ केंद्रों पर व‍िज्ञान के पेपर में चोरी की बात सामने आई। पेपर लीक और नकल के कारण रद्द क‍िये गए पेपरों का आयोजन 12 मार्च को होगा।

दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद, मरीजों की संख्या 30 पहुंची

दूसरी ओर उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक श‍िक्षा पर‍िषद, यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट की कॉप‍ियों की जांच शुरू करने वाला है। इनकी मूल्‍यांकन की प्रक्र‍िया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। मूल्‍यांकन का काम 10 द‍िनों तक चलेगा। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है क‍ि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का र‍िजल्‍ट अप्रैल के आख‍िरी सप्‍ताह में या मई के पहले सप्‍ताह में जारी कर सकता है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने दशहरा उत्सव में दी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

Posted by - October 2, 2025 0
रायपुर। दशहरा के पावन पर्व पर रायपुर के रावण भाठा मैदान में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…