yogi adityanath

10 लाख Corona Vaccine लगाने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

812 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,20,384 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 3,00,37,025 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तीन करोड़ से अधिक कोविड-19 का टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य है।

यूपी 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य करने एवं सबसे अधिक तीन करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश में पहला राज्य है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) से संक्रमित 81 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2,587 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 692 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 211 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

अमित प्रसाद ने बताया कि आज वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज फ्रट लाइन कर्मियों को लगायी जा रही है। छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को एक और मौका देते हुए कल 19 फरवरी को वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जायेगा। इसी दौरान 22 फरवरी, को फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य करने वाला देश में पहला राज्य है।

‘मेरा कोविड केन्द्र’

उन्होंने बताया कि ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप के माध्यम से उपयोगकतार् द्वारा ०5 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा जांच का परिणाम डीजी एमएचयूपी वेबसाइट पर स्मार्ट फोन के माध्यम से जाना जा सकता है।

 

Related Post

yogi

विधानसभा में जो भी कार्य होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी : योगी

Posted by - May 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi) ने 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व कहा कि…

योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 आपराधिक मामलों को बिना कारण बताए लिया वापस

Posted by - August 25, 2021 0
यूपी सरकार ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 आपराधिक मामलों को वापस ले लिया है। इन मामलों में…
CM Yogi

कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंः मुख्यमंत्री

Posted by - May 28, 2025 0
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आएंगे, जहां वे हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का…
TB

महाकुम्भ में पहली बार की गई एआई बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी…
CM Yogi in janta darshan

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…