UP ATS

आरोपी मुर्तजा अब्‍बासी को UP ATS कल करेगी कोर्ट में पेश

536 0

लखनऊ: यूपी के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को यूपी एटीएस (UP ATS) सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल मुर्तजा अब्बासी की गिरफ्तारी के बाद उसे एटीएस की कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया था। 11 अप्रैल को सात दिन की कस्‍टडी रिमांड खत्‍म हो रही है। इस वजह से एटीएस मुर्तजा की कस्टडी रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।

यूपी एटीएस अब तक अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ में सामने आए तथ्यों की जांच के लिए कस्टडी रिमांड बढ़वाएगी। वैसे अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल को अचानक मुर्तजा की सारी ऑनलाइन एक्टिविटी बंद हो गई थीं और इसके बाद उसी दिन दो लोग बैंक कर्मचारी बनकर मुर्तजा के घर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: सिंचाई न होने पर किसानों का नहीं होगा नुकसान, सरकार ने किया ये इंतजाम

खुद को बैंक कर्मचारी बताकर मुर्तजा पर 25 लाख रुपये के लोन की बात कही है। हालांकि जब मुर्तजा के परिवार वालों ने उनकी आईडी और बैंक लोन की डिटेल मांगी तो दोनों वहां से चले गए थे। इसके बाद मुर्तजा को शक हो गया था कि एजेंसियों की नजर उस पर है, इसलिए 2 अप्रैल की सुबह वो नेपाल निकल गया। हालांकि अगले दिन ही वह फिर से गोरखपुर आ गया और इस बात को लेकर एटीएस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: ब्लैंक बॉक्स में एम्बेड करने वाले बदलाव को वापस ले सकता है ट्विटर

 

Related Post

police

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

Posted by - May 4, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में बीते 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याकांड (Mass murder) का पुलिस ने…