उन्नाव दुष्कर्म कांड : पीडिता के सपोर्ट में उतरीं माया और प्रियंका, महिला आयोग DGP को भेजा नोटिस

1021 0

उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसका परिवार रायबरेली जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस पर पीडिता के सपोर्ट में मायावती, प्रियंका गांधी से लेकर महिला आयोग साथ है।महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को नोटिस भेजकर उन्नाव रेप केस में स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि NCW की एक टीम मंगलवार को उन्नाव में पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से मिलने जाएगी।

ये भी पढ़ें :-चन्द्रयान-2 : इसरो के इतिहास में पहली बार दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ में थी कमान 

जानकारी के मुताबिक आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को नोटिस भेजकर कहा है, ‘ आयोग इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है. इस मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच तथा गुनाहगार के लिए उपयुक्त कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है।

ये भी पढ़ें :-पुरुष प्रधान देश में महिलाओं की सबसे जटिल जिंदगी 

वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि इस केस में चल रही CBI जांच कहां तक पहुची? साथ ही कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर कहा कि आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों?

मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि “उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई, वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।”

 

Related Post

UP panchayat Election 2021

यूपी : पहले चरण के 18 में से 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में BJP उम्मीदवारों की सूची जारी

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। भाजपा ने यूपी पंचायत चुनाव (Up panchayat chunav)के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला…
petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल में आई भारी उछाल, जानें सभी राज्यों के दाम, MP में सबसे महंगा

Posted by - December 9, 2019 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार सप्ताह के पहले दिन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बारी उछाल देखने को मिली। ये…
Samadhan saptah

12 से शुरू होगा समाधान सप्ताह, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

Posted by - September 11, 2022 0
लखनऊ। पूरे प्रदेश के विद्युत उपकेन्द्रों पर ही सोमवार से समाधान सप्ताह (Samadhan saptah) शुरू होगा। वहां उपभोक्ताओं की छोटी-बड़ी…
CM Yogi

ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के दो प्रमुख आधार: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ:- राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय,रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर…