उन्नाव जमीन अधिग्रहण मामला

उन्नाव जमीन अधिग्रहण मामला, भड़के किसानों ने पावर हाउस में लगाई आग

792 0

लखनऊ। यूपी में उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण का मामला बढ़ता जा रहा है। रविवार को आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के निर्माणाधीन पावर हाउस में आग लगा दी है। घटना से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। बताते चलें कि बीते शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच छह घंटे तक भीषण संघर्ष चला था। बता दें कि ट्रांसगंगा सिटी के लिए यूपीसीडा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर कब्जे का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था।

किसानों ने अफसरों और पुलिस की ओर अपने सैकड़ों मवेशी भी छोड़े गए

किसानों की ओर से किए गए पथराव पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। किसानों ने अफसरों और पुलिस की ओर अपने सैकड़ों मवेशी भी छोड़े गए। पांच सौ से अधिक किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। पथराव में एएसपी, सीओ सिटी और एक दरोगा सहित सात पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं।

सामाजिक बधाओं को तोड़ हैदराबाद की जननी राव बनीं फूड डिलीवरी वुमेन 

लाठीचार्ज और भगदड़ में 12 से अधिक किसान भी घायल हुए हैं। दो किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह 11 बजे शुरू हुए बवाल पर प्रशासन शाम करीब 5 बजे काबू पा पाया था।

हम शांति बनाए रखेंगे और काम ट्रांस गंगा सिटी परियोजना भी चलेगा: डीएम

उन्नाव में क्रेशर प्लांट का एक वाहन रविवार को आग लगा दी गई। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने बताया कि कुछ बदमाश ऐसा कर रहे हैं। हम गांवों में जाएंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उपद्रवियों का काम है। हम शांति बनाए रखेंगे और काम (ट्रांस गंगा सिटी परियोजना) भी चलेगा।

 पांच पुलिस वाले घायल, पुलिस ने 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की:

एसपी उन्नाव 

उन्नाव के एसपी ने पुलिस और किसानों के टकराव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने बाद में पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और उन पर पथराव किया। इसमें पांच पुलिस वाले घायल हो गए है। पुलिस ने 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच चल रही है। पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं

उन्नाव के एसपी ने बताया कि ग्रामीणों और कुछ उपद्रवियों ने उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) के अधिकारियों और उनके वाहनों पर हमला किया था। UPSIDC ने 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Related Post

बर्थडे स्पेशल: हजारों दिलों म पर राज करने वाली तब्बू ने जानें क्यों नही की अभी तक शादी

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तबु की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…
चिन्मयानंद मामले

चिन्मयानंद मामले में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

Posted by - December 4, 2019 0
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की आरोपित रेप पीड़ित विधि छात्रा को जमानत…

लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज

Posted by - July 17, 2021 0
तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले दिन लखनऊ के जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के…