यूजीसी की टीम एकेटीयू में

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर एकेटीयू पहुंची

1058 0

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की पांच सदस्यीय टीम ने परिसर का निरीक्षण किया। एकेटीयू एवं उसके घटक संस्थान आईईटी, सीएएस एवं एफओए ने ट्वेल्व बी (12 बी) के लिए आवेदन किया था, जिसके सापेक्ष यूजीसी की टीम विवि एवं घटक संस्थानों का निरीक्षण करने के उद्देश्य से दो दिवस के लिए पधारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- विपक्ष को राम के नाम पर लगता है करंट 

यूजीसी टीम ने एकेटीयू के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी हासिल की

यूजीसी द्वारा नामित टीम में डीटीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, पूर्णिया विवि के प्रतिकुलपति प्रो. आरएन यादव, एसपीए दिल्ली के प्रो. मनोज माथुर, यूजीसी की प्रो. परमजीत, देवी अहिल्या विवि इंदौर के प्रो. दीपक श्रीवास्तव शामिल हैं। निरीक्षण टीम के सम्मुख विवि के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल ने विवि के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की।

यूजीसी की टीम ने भ्रमण के बाद विवि द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की

विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के साथ निरीक्षण टीम ने विवि परिसर का भ्रमण व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की गूगल कोड लैब, स्मार्ट सिटी सेम्युलेटर लैब, इंडस्ट्री ऑटोमेशन आदि लैबो, विवि के मल्टीपर्पस हाल, सोलर सिस्टम, मूक्स स्टूडियो, डिजिटल लाइब्रेरी एवं यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल का भ्रमण किया। यूजीसी की टीम ने भ्रमण के बाद विवि द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही निरीक्षण टीम ने घटक संस्थान आईईटी एवं एफओए के परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण गुरुवार को भी जारी रहेगा।

Related Post

Dhami

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Posted by - November 15, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत…
This chariot will act as a public awareness campaign: CM Dhami

यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा: धामी

Posted by - January 24, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा…
CM Dhami

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

Posted by - September 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अनारवाला में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114वें संस्करण…
CM Dhami

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई

Posted by - August 29, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ, 2500 मेगावाट लक्ष्य

Posted by - December 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले…