लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति कोविंद को लिखी चिट्ठी

562 0

नई दिल्ली। लखीमपुर में किसानों की हत्या और भड़की हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इसमें किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके अलावा किसानों के खिलाफ भाषण देने और हिंसा भड़काने के आरोप में संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी पद से हटाने की मांग की है।

खट्टर ने दिया था भड़काऊ बयान
दरअसल, लखीमपुर हिंसा के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया था। इसमें वे कहते हैं कि- उठाओ लठ। उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो। देख लेंगे, दो चार महीने जेल में रह आओगे तो बड़े नेता बन जाओगे। जमानत की परवाह मत करो।

मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद किसान भड़क गए। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि वे बेशर्मी से कार्यकर्ताओं से लठ उठाने को कह रहे हैं। किसानों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। किसान मोर्चा ने मांग की कि सीएम खट्टर तुरंत माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें।

Related Post

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की सियोल के पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी के अधिकारियों से मुलाकात

Posted by - September 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया…
माज हत्याकांड

माज हत्याकांड : बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय समेत पांच को उम्रकैद

Posted by - February 28, 2020 0
  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित माज अहमद हत्याकांड मामले में थाना गाजीपुर के तत्कालीन इंसपेक्टर संजय राय समेत सात…
CM Yogi

हर प्रोजेक्ट के लिए तय हों नोडल अधिकारी, सप्ताह में मिले प्रोग्रेस रिपोर्ट: सीएम योगी

Posted by - June 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए…
cm dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - August 20, 2022 0
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के  आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।…