Pushkar Singh Dhami

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम से की मुलाकात, विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

611 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री (Union Education Minister) एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। हुनरमंद लोगों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत है आयुर्वेद कॉलेज : सीएम योगी

Related Post

कमल हासन

युवाओं के सवालों को दबाना, लोकतंत्र के खतरे का संकेत: कमल हासन

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय अभिनेता व मक्‍कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के अध्‍‍‍‍‍यक्ष कमल हासन ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर…
Mukhyamantri Apprenticeship Promotion Yojna

2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हाल ही…
Tamsa river is being revived

पुनर्जीवित हो रही तमसा, पूर्वांचल के 05 जिलों में लौटने लगी हरियाली

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूरदर्शिता और संकल्पशक्ति से पूर्वांचल की जीवनरेखा कही जाने वाली तमसा नदी (Tamsa…
Anand Bardhan

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

Posted by - March 5, 2026 0
देहरादून। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूत करने के उद्देश्य से AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित…