बॉक्सर विजेंदर ने मारा ऐसा पंच

‘बॉक्सिंग और बकवास में फर्क समझें’, तो बॉक्सर विजेंदर ने मारा ऐसा पंच

988 0

नई दिल्ली। बीते दिनों में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने सरकार के पक्ष में तो किसी ने सरकार पर ही निशाना साधा है। ऐसे में कई बार तो सोशल मीडिया पर सितारे आपस में ही उलझ गए। ऐसा ही कुछ विजेंदर सिंह और परेश रावल के बीच देखने को मिला है।

मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दिल्ली की हिंसा पर ट्वीट किया कि ‘पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है’

बता दें कि हाल ही में मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दिल्ली की हिंसा पर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में विजेंदर ने लिखा, ‘ ‘पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।’ इस ट्वीट पर एक तरफ जहां आम सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया तो वहीं परेश रावल ने भी कमेंट किया।

‘दंगल गर्ल’ का पीएम मोदी पर तंज, बोली- आपको नींद कैसे आ जाती है?

विजेंदर भी चुप नहीं बैठे और फिर से करार जवाब दिया

विजेंदर के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा कि जनाब आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए। वहीं परेश रावल के इस जवाब पर विजेंदर भी चुप नहीं बैठे और फिर से करार जवाब दिया।

सर… बकवास आजकल दो लोगों से सिख रहा हूं

विजेंदर ने परेश रावल को जवाब देते हुए लिखा, ‘बॉक्सिंग तो आती है सर… बकवास आजकल दो लोगों से सिख रहा हूं।’ वहीं विजेंदर के इस ट्वीट पर एक बार फिर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बता दें कि परेश रावल ने 2014 लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। वहीं विजेंदर सिंह 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

Related Post

महाराष्ट्र मे जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस

Posted by - August 30, 2021 0
महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने का आर्डर देने वाले परिवहन मंत्री…
cm dhami

मुख्यमंत्री ने 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ

Posted by - January 2, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम…
Katrina Kaif

बर्थडे स्पेशल: करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहती थीं कटरीना, जानें क्यों

Posted by - July 16, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 16 जुलाई यानी आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना ने…
ओवैसी

महाराष्ट्र सरकार गठन पर बोले ओवैसी : पहले निकाह होगा, उसके बाद सोचेंगे की बेटा होगा या बेटी

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए गहमा गहमी के बीच मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन…