अनियंत्रित कार नोएडा एक्सप्रेसवे से गिरी

560 0

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के पंचशील अंडरपास के पास नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर सोमवार रात एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को राहुल, अनिल, राजेश, विशाल, गगन गुप्ता, चेतन, अमित तथा शिव एक कार में सवार थे। कार की गति बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित होकर पंचशील अंडरपास के पास एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। कार कई बार पलटी और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नोएडा के यथार्थ तथा फिलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Post

CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर:योगी

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त हो…
Firefighters are arriving to ensure security of Kumbh Mela

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला प्रयागराज के मीटिंग हाल में फायर सेफ्टी एंड फायर प्रीवेंशन के संबंध में गोष्ठी…