अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

525 0

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में शादी के तैयारी में जुटे तीन युवकों के लिए तेज रफ्तार में बाइक चलाना भारी पड़ गया। अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृत तीनों युवक मऊ जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया हैं कि, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मोहल्ला निवासी फैयाज अहमद के घर पर 28 अक्तूबर को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी कलीम(20) पुत्र नसीम, आसिफ(21) पुत्र अनीस और मदारपुर हुसैनपुर निवासी फैज(22) पुत्र मेराज सोमवार को सामान लेकर नेवादा आए थे।

देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में दरियाबाद पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल सुनसान स्थान होने के चलते रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने तीनों को मृत हाल में पाया। इस मामले में मृतक के परिजन ने थाने पर एक्सीडेंट की तहरीर दी है, पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Post

AK Sharma

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत बनाने…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए जारी किए एक हजार करोड़ रुपये, बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम

Posted by - September 16, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) के लिए सरकार (Yogi Government) ने एक हजार करोड़ रुपये का…
Keshav Maurya

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का भ्रमण किया।…