छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचाएं

छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचाने के लिए यूजीसी ने दिशा-निर्देश किया जारी

823 0

 

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कोरोना महामारी में लॉकडाउन को देखते हुए छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सभी स्वायत्त शिक्षण संस्थान को पत्र लिखकर इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया

यूजीसी ने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के सुझाव पर या कदम उठाया है। उसने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सभी स्वायत्त शिक्षण संस्थान को पत्र लिखकर इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है।

योगी आदित्यनाथ बोले- जिलों में नियंत्रण कक्ष का हो 24 घंटे संचालन

सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को और कॉलेजों को हेल्पलाइन का इंतजाम करना होगा

यूजीसी ने अपने आदेश में कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों को छात्रों की मानसिक हालत का ख्याल रखना है और उनके लिए काउंसिलिंग की व्यस्था करनी है। इसके लिए सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को और कॉलेजों को हेल्पलाइन का इंतजाम करना होगा। छात्रों की निगरानी कॉउंसलर और शिक्षक करेंगे। छात्रों को पत्रों के माध्यम से शांत और सामान्य रहने को कहा जाए।

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

कोरोना वायरस के संकट से लड़ने के लिए सहायता समूह बनें जिनका नेतृत्व होस्टल के वार्डन और शिक्षक करें

इसके लिए ई-मेल टेलीफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाए। कोरोना वायरस के संकट से लड़ने के लिए सहायता समूह बनें जिनका नेतृत्व होस्टल के वार्डन और शिक्षक करें। यह समूह जरूरतमंद छात्रों की मदद करें। छात्रों में स्वास्थ्य मंत्रालय के वीडियो जारी किए जाएं ताकि उन्हें इस रोग से बचाव की जानकारी तो मिले ही नवीनतम जानकारी भी प्राप्त हो।

यूजीसी ने छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट का मुकाबला करने के लिए कई वीडियो के लिंक और हेल्पलाइन नम्बर 804611007 भी दिये

इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाए। यूजीसी ने छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट का मुकाबला करने के लिए कई वीडियो के लिंक और हेल्पलाइन नम्बर 804611007 भी दिये हैं। छात्र यूजीसी का पोर्टल भी देखते रहें। उन्हें सब जानकारी मिलती रहेगी।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने 129 सहायक अध्यापकों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - September 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षकों पर भविष्य…
Ritu from Bijnor becomes an entrepreneur

बिजनौर की रितु बनी उद्यमी, कैफे से रोजाना सात हजार रुपये की कमाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में संचालित ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में…
CM Yogi

जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण को संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) ने राज्य की पारंपरिक कलाओं, ओडीओपी समेत विभिन्न सेक्टर्स…