ऑक्सीजन की आपूर्ति

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

1060 0

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए राज्याें से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करें।

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यह बात केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कही है। बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक वस्तुओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है।

लॉकडाउन के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों में सभी तरह की चिकित्सा सामग्री और उपकरणों के निर्माण और उत्पादन की छूट दी गयी

श्री भल्ला ने कहा है कि लॉकडाउन के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों में सभी तरह की चिकित्सा सामग्री और उपकरणों के निर्माण और उत्पादन की छूट दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि गैस और तरल ऑक्सीजन की सभी विनिर्माण इकाई , ऑक्सीजन सिलेंडर की निर्माण इकाई और उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढुलाई में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ बोले- जिलों में नियंत्रण कक्ष का हो 24 घंटे संचालन

इन इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारियाें को फैक्ट्री और उनके घरों तक आने-जाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए

इनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इन इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारियाें को फैक्ट्री और उनके घरों तक आने-जाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। गृह सचिव ने यह भी कहा है कि इससे संबंधित सभी गतिविधियों में सामाजिक दूरी बनाये रखने का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Related Post

पीएम मोदी रोड शो

पीएम नामांकन से पहले आज वाराणसी में करेंगे बड़ा रोड शो, गंगा आरती में होंगे शामिल

Posted by - April 25, 2019 0
वाराणसी। pm मोदी नामांकन से एक दिन पहले आज यानी गुरुवार को वाराणसी में बड़ा रोड शो करेंगे. रोड शो…
Uttarakhand will have its own pavilion in Maha Kumbh

महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून: प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी…
CM Dhami reached the breakthrough program of Silkyara Tunnel

सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

Posted by - April 16, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में…