उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड

615 0

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दिनों राजीव गांधी खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम से कर दिया, जिसे तमाम लोगों ने बदले की राजनीति माना। इसी बीच महाराष्ट्र की सरकार ने राजीव गांधी के नाम से एक अवॉर्ड लाने की घोषणा की है, गृह राज्यमंत्री सतेज डी पाटिल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया महाराष्ट्र में आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को ये पुुरुस्कार दिया जाएगा, पहला पुरुस्कार 20 अगस्त को दिया जाएगा।

सतेज ने दूसरे ट्वीट में लिखा- यह पुरुस्कार राजीव गांधी को भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, हालांकि उनके प्रदर्शन का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई देता।

महाराष्ट्र सरकार के आईटी मंत्री सतेज पाटिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री के तौर पर मैं बेहद गर्व के साथ यह ऐलान करना चाहता हूं कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार देने का फैसला लिया है। हर साल 20 अगस्त को यह पुरस्कार दिया जाएगा।’ बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा दिया था। अब खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे ध्यानचंद के नाम पर दिया जाएगा।

नीतीश के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ 165 सीटों पर UP चुनाव लड़ने का किया ऐलान, योगी को घेरा

राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता माधव भंडारी ने कहा, ‘हमें राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार का ऐलान किए जाने से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कांग्रेस जब लगातार 15 सालों तक सत्ता में रही तो फिर राजीव गांधी के नाम पर आईटी अवॉर्ड क्यों नहीं शुरू किया गया। वे राजनीति कर रहे हैं और उनकी पूरी राजनीति गांधी-वाड्रा फैमिली के आसपास ही घूमती है।’

Related Post

आज़म खान

आज़म खान और अब्दुल्ला का रामपुर जेल बैरक नंबर-1 होगा नया पता

Posted by - February 26, 2020 0
रामपुर। रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला…

किसानों की भलाई का प्रचार करने वाली बीजेपी सरकार अन्नदाताओं को बोलने नहीं देती- प्रियंका गांधी

Posted by - September 21, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार यानी आज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे किसानों को राष्ट्रीय…
Homestay

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

Posted by - May 26, 2026 0
 लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिल रहा…
CM Dhami

जीवन की सफलता के लिए संतों का आशीर्वाद आवश्यक : धामी

Posted by - January 1, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द …