CM Dhami

उत्तराखंड में UCC लागू करने की कवायद तेज, कमेटी ने सीएम को सौंपी नियमावली

207 0

देहारादून। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू करने की कवायद तेज कर दी है। यूसीसी नियम एवं कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को अंतिम रिपोर्ट सौंपी। सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली तैयार हो गई है और शीघ्र ही कानून लागू होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था की सरकार बनाने के बाद हम यूसीसी लाएंगे। 7 फरवरी 2024 को यह विधेयक पास हो गया और 12 मार्च 2024 माननीय राष्ट्रपति महोदय की स्वीकृति के बाद यह पारित हो गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आगे कहा, ‘पारित होने के बाद यह सवाल था की यह कानून लागू कैसे होगा। इसके लिए हमने पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई। जिसमें विद्यार्थियों, कई लोगों ने काम किया। जल्द ही कैबिनेट बैठक बुला कर हम इस पर फैसला लेंगे। यह कानून सबके लिए हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जायेगा जहां UCC लागू होगा।’

धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज 18 अक्टूबर को यह नियमावली मिल गई हैं। इसमे 4 मुख्य बातें हैं जिसमे शादी, लिव इन रिलेशन उसका पंजीकरण, एडॉप्शन।

Related Post

नवाब मलिक ने एनसीबी की जांच पर उठाये सवाल- क्रूज पर हुई रेड को बताया फर्जी

Posted by - October 9, 2021 0
मुंबई। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। क्रूज ड्रग्स…

दिल्ली दंगा : जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कहा- बेवजह सजा काट रहे लोग

Posted by - August 30, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो को लेकर दिल्ली की ही एक कोर्ट ने पुलिस जांच को लेकर अधिकारियों को…
Anurag Agarwal

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही किया जा सकेगा मतदान: अनुराग अग्रवाल

Posted by - April 12, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता हैं, इसलिए…