शराब पीने से बीमार हुए दो श्रमिकों की मौत

शराब पीने से बीमार हुए दो श्रमिकों की मौत

885 0

गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से बीमार हुए दो श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दी।  फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक  सतपाल अंतिल ने बताया कि भौली गांव में बुधवार की रात एक मकान की छत ढालने के बाद शराब पीने वाले आठ मजदूर बीमार हो गए।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक मजदूर की मौत बृहस्पतिवार की शाम और दूसरे की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में हो गयी। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बीमार छह मजदूरों का इलाज चल रहा है और मृत्यु के असली कारण जानने के लिए दोनों मृत मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

किशोरी के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार

दूसरी ओर, गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक  कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान शिवभोला पासवान (40) और मोतीलाल (50) के रूप में की गयी है। एसएचओ ने बताया कि बीमार छह मजदूरों का अभी इलाज चल रहा है, इनमें एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई गयी है।  उन्होंने बताया कि बुधवार की रात भौली गांव के एक मकान की छत ढालने के बाद मकान मालिक दंगल मौर्या उर्फ गंगा मौर्या ने आठ-दस मजदूरों को शराब पीने के लिए दी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गयी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मकान मालिक दंगल मौर्या व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मजदूर शिवभोला की पत्नी ने शराब की एक शीशी पुलिस को दी है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल जांच शुरू कर दी गयी है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त: सीएम साय

Posted by - May 1, 2024 0
रायपुर। विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में स्थानांतरण कर दी है। जिसके…

मुख्यमंत्री का OSD बनकर धन उगाही करने के मामले में चार गिरफ्तार

Posted by - May 22, 2021 0
एसटीएफ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी विशेष कार्याधिकारी (OSD) तथा शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी बनकर…
CM Yogi

स्कूली छात्रों को सीएम योगी ने दी 1056 करोड़ की सौगात, अभिभावकों के खाते में भेजे 1200 रुपए

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लोकभवन में शनिवार को स्कूली छात्रों को 1056 करोड़ रुपए की सौगात दी।…
International Cricket stadium

अर्ध चंद्राकार स्टेडियम के अनोखे वास्तुशिल्प में डमरू, बेलपत्र और त्रिशूल देखेगी दुनिया

Posted by - September 21, 2023 0
वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium)…

विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन पर साधा निशाना, ”प्लीज सर, देश को मत बांटो’

Posted by - May 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। लोकसभा चुनावों के बीच कमल हासन ने बीते रोज एक बेहद विवादित बयाने जिसके बाद कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो…