consuming poisonous alcohol

मिर्जापुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगो की मौत

755 0

मिर्जापुर । देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में जहरीली शराब पीने (consuming poisonous alcohol) से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शराब पी (consuming poisonous alcohol) थी, जिसके बाद तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए।रविवार देर रात दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब  (consuming poisonous alcohol) से मौत हुई है। मौके पर जिले के आला अधिकारी कमिश्नर आईजी डीएम और एसपी पहुचे हैं। डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। डीएम ने पूरे मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए है।

जहरीली शराब पीने से मौत

पुलिस के मुताबिक, नेवढ़िया घाट गांव के रहने वाले छेदी(55), महेश(34) गंगा में मछली मारने का काम करते हैं। उन्होंने तीन दिन पहले शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर ले आए। रविवार की रात हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने वाले थे। तभी दोनो की मौत हो गई. सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब से मौत हुई है। मौके पर पहुचे कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अजय कुमार सिंह पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। डीएम ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगाय़। डीएम ने मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिया है जो 3 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगी इसके अलावा पैनल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Post

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु से वाराणसी आये ‘आधिनमों’ का किया सम्मान

Posted by - November 19, 2022 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बीएचयू के एम्फीथियेटर ग्राउंड में काशी तमिल संगमम का विधिवत शुभारंभ…
ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा

ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा

Posted by - March 22, 2021 0
पूर्व पुलिस कमिश्नर की चिट्ठी के बाद  महाराष्ट्रकी उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट मंडरारहाहै। एनसीपी नेताशरद पवार ने  अपने नेताओं…

BKU प्रमुख नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं को फरमान, बीजेपी वालों को न दें न्यौता नहीं तो…!

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत(naresh tikait) ने बुधवार को यहां हुई किसान पंचायत में भारतीय जनता…
cm yogi

योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के लखनऊ परिसर को दी स्थायी भूमि

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी सरकार (Yogi Government) ने अंग्रेजी…