CM Nayab Singh Saini

वंचित दाे लाख प्रार्थियों को जल्द मिलेंगे प्लाट: सीएम नायब सैनी

196 0

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र में गांव उमरी, मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी में धन्यवादी दौरे को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। सभी गांवों में मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवासीय भूमि से वंचित 2 लाख योग्य प्रार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट की सौगात देगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने बताया कि इस योजना ‌के अंतर्गत प्रदेश में 5 लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। इन सभी योग्य लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री v ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए की राशि देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करने की दिशा में काम करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं और शीघ्र ही प्रदेश की महिलाओं को यह सौगात दी जाएगी।

इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने गांव दबखेडा में बड़े सामुदायिक केन्द्र की सौगात देने के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग चौपाल के नवीनीकरण की भी मंजूरी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरी, मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी की सभी मांगों को पूरा किया।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने गांव मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी को 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। नायब सिंह सैनी ने लाडवा बस स्टैंड से लाडवा से जोधपुर वाया सालासर और विद्यार्थियों के लिए लाडवा से ज्योतिसर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Post

PM के कार्यों को हमेशा मास्टर स्ट्रोक बताने वाले की हो गई छुट्टी- राउत ने रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज

Posted by - July 9, 2021 0
बुधवार को हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, एक नाम रविशंकर…
CM Dhami

सीएम धामी होंगे राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में स्टार प्रचारक

Posted by - October 27, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, बोले- स्वच्छता को बनाएं अपनी नियमित दिनचर्या

Posted by - November 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर शुक्रवार सुबह रेसकोर्स में स्वच्छता…