हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

884 0

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद एवं देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दावेदार तुलसी गबार्ड ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने हिलेरी से 350 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

गबार्ड का आरोप है कि हिलेरी ने उन्हें 2020 में व्हाइट हाउस की दौड़ में रूसी पूंजी और रूसियों की पसंदीदा बताकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में बुधवार को मामला दर्ज कराया है।

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी 

38 वर्षीय गबार्ड ने कहा कि हिलेरी का मुझे रूसी पूंजी कहने का मकसद केवल मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मेरी प्रचार मुहिम को पटरी से उतारना ही नहीं है, बल्कि इसका इरादा यथा स्थिति के खिलाफ बोलने की हिम्मत करने वाली हर आवाज को चुप कराना है।

72 वर्षीय क्लिंटन ने पिछले साल अक्टूबर में एक साक्षात्कार में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के एक दावेदार को तीसरी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर तैयार कर रही है। हालांकि उन्होंने गबार्ड का नाम नहीं लिया था, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हिलेरी ने उन्हें ही निशाना बनाकर यह बयान दिया था।

Related Post

Disabilities

214 श्रवण बाधित बच्चों की योगी सरकार ने कराई कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए संचालित शल्य चिकित्सा…
CM Yogi

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों का करायें सर्वेक्षण: मुख्यमंत्री

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों के अध्ययन…

2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित

Posted by - January 18, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा उपाध्यक्ष आई के जाडेजा…