डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप का बेहद पसंदीदा भोजन मेन्यू से गायब, आइस टी और ग्रीन टी को मिली जगह

1074 0

अहमदाबाद। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जहां पीएम मोदी ने उन लोगों का प्रोटोकॉल तोड़ स्वागत किया। ट्रंप के इस दौरे को लेकर काफी कुछ तैयारियां की गयी हैं। उन सभी लोगों के खाने को लेकर भी विशेष प्रकार की डिशों को शामिल किया गया हैं।  उनके खाने में की-क्या परोसा जाएगा इस बात को लेकर काफी चर्चा है। ट्रंप 36 घंटों तक भारत में रहेंगे।

वहीं इसी चर्चा के बीच जहां ट्रंप को टोमेटो सॉस के साथ बीफ बेहद पसंद है वहीं उनके मेन्यू से बीफ गायब कर दिया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ट्रंप के मेन्यू में केवल शाकाहारी चीजें ही शामिल की गई हैं, जिन्हें गुजराती स्टाइल में तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप का अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाने का भी कार्यक्रम है वो वहीं पर ही भोजन करेंगे।

शेफ सुरेश ट्रंप को खिलाएंगे अपने हाथ का भोजन

फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ सुरेश खन्ना जो अमेरिकी राष्ट्रपति, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और पीएम मोदी के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी लिए हैं, ने बताया कि ट्रंप के खाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मेलानिया ने पहना जंपसूट, तो इंवाका का ये जलवा, डोनाल्ड का भी दिखा अलग अंदाज 

शेफ सुरेश ने कहा कि ट्रंप के लिए फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज, गुजरात का स्पेशल खमण ढोकला और ब्रोकली-कॉर्न समोसे को मेन्यू में रखा गया है। ट्रंप को खमण ढोकला बहुत पसंद है। सुरेश खन्ना पीएम मोदी को पसंद स्पेशल अदरक और मसाला चाय भी तैयार करेंगे। आइस टी और ग्रीन टी को भी मेन्यू में जगह दी गई है।

फूड इंस्पेक्टर टेस्ट करेंगे खाना

खन्ना ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के अलावा कई अन्य गणमान्य लोगों की सेवा की है। वह पिछले 17 सालों में गुजरात दौरे पर आने वाले अतिथि के लिए मेन्यू तैयार कर रहे हैं। खन्ना के मुताबिक, तैयार किए गए पूरे खाने को पहले फूड इंस्पेक्टर टेस्ट करेंगे, इसके बाद ही खाने को मेहमानों के सामने परोसा जाएगा। गुजरात के बाद ट्रंप आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे और उसके बाद वो दिल्ली पहुंचेंगे।

Related Post

खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। देशभर के व्यापारियों ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

Posted by - November 19, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज मंगलवार काे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : आईएमएफ व विश्व बैंक ने सदस्य देशों को दिया मदद का आश्वासन

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने में सदस्य देशों को मदद…