त्रिवार्षिक चुनाव व सम्मेलन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव आज

595 0

चुनाव को मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा रामपुर द्वारा संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश की कार्यकारिणी के 75 पदाधिकारियों का चुनाव होगा। मेरठ से विष्णु दत्त पाराशर, अरविंद कुमार गुप्ता मारवाड़ी, कुलदीप शर्मा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, विनोद त्यागी सरावा, राजकुमार मदान, तरुण शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, अतीक अल्वी, अकरम गाजी, अतुल गुप्ता, सुरेश कुमार बिट्टू, राजीव गुप्ता, रेखा वाधवा शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात और आठ सितम्बर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी है। श्री धाम वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्णा आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी गई। राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सात और आठ सितंबर को वृंदावन में प्रदेश के व्यापारियों का त्रिवार्षिक चुनाव व व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज: सेंसेक्स 111.94 अंकों की उछाल के साथ खुला!

इसके साथ ही व्यापारियों के इस महासम्मेलन में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और मथुरा जिले के प्रभारी सतीश महाना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजबीर सिंह आदि की उपस्थिति रहेगी। वार्ता में बालकृष्ण अग्रवाल, शिव शंकर वर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, विशाल खुराना, राज कुमार गोयल, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, नंदकिशोर गोसाई, देवी राम गर्ग, अरविंद मिश्रा, हरिओम शर्मा, हरिओम अग्रवाल, धर्म चंद्र अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, गणेश पहलवान, कल्पना गर्ग, प्रतिभा सिंह, शैलेंद्र शर्मा, चारु चंद्र खरे, राजेश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Post

भाजपा मनाएगी अन्‍न महोत्‍सव, UP के 80 हजार राशन विक्रेताओं से संवाद करेंगे PM

Posted by - July 29, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी अगले माह, 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाएगी। यूपी के के 80 हज़ार राशन विक्रेताओं से पीएम वीसी…
ANTF

नेस्तनाबूत होंगे नशे के सौदागर, ANTF के पंजे को और मजबूत करेगी योगी सरकार

Posted by - March 26, 2023 0
लखनऊ। अवैश नशे के सौदागरों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के…
AK Sharma

कहीं पर भी जलजमाव न हो, नाले-नालियों की सफ़ाई का कराए समुचित प्रबंध: एके शर्मा

Posted by - July 28, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एव ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता…